आंदर थाना क्षेत्र के चकिया गांव से पुलिस ने दीवा गस्ती के दौरान टाटा मैजिक से शराब ले जा रहे एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है गिरफ्तार धंधेबाज रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के उगो गांव निवासी उपेंद्र राम बताया जा रहा है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि दीवा गश्ती के दौरान सूचना मिली की कुछ लोग शराब लेकर डिलीवरी करने जा रहे हैं मिली सूचना पर पुलिस ने चकिया गांव के पास जांच अभियान चलाया जहां से पुलिस को टाटा मैजिक के डिक्की में छुपा कर रखें 96 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ वहीं पुलिस ने शराब समेत वाहन को जप्त कर लिया तथा उक्त शराब धंधेबाज पर मध निषेध अधिनियम के तहत करवाई करते हुए जेल भेज दिया