आंदर क्षेत्र में गुरूवार शाम से आंधी तूफान के साथ तेज बारिश हो रही है। बारिश होने से एक तरफ जहां भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है वही किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। बता दे कि बारिश नहीं होने से किसानों द्वारा रोपे गए धान के बिचड़े सुख रहे थे और किसान काफी चिंतित थे परंतु शाम में हुई बारिश के बाद किसानों की उम्मीद जग गई है
