शुक्रवार की रात पचरुखी थाना क्षेत्र के सादिकपुर गांव से पुलिस ने पांच लीटर देशी शराब के साथ एक महिला कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराब कारोबारी सुगान्ती देवी है। वहीं थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव से शराब तस्करी के एक पुराने मामले में फरार अभियुक्त सुनील यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों शराब कारोबारियों को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया।
सिवान जिले के जीबी नगर तरवारा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर प्रशिक्षु अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ,रामचंद्र माझी पुलिस बल के साथ शनिवार की सुबह थाना क्षेत्र के गौर कथक गाँव से 50 लीटर देशी शराब के साथ तीन कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराब कारोबारी हिरामती देवी गौर कथक निवासी संतोष रावत की पत्नी है। वही और दो कारोबारी अखिल टोला निवासी शहाबुद्दीन अंसारी व जोगिंदर प्रसाद है । बताते चलें कि संतोष रावत की पत्नी शराब कारोबारी हीरा मती देवी पूर्व में माधोपुर पंचायत से मुखिया की चुनाव भी लड़ चुकी है। शराब कारोबारी तीन आरोपित को आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया ।थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि हिरामती देवी शहाबुद्दीन अंसारी व जोगिंदर प्रसाद शराब बनाकर बेचते है। पुलिस बल के साथ छापेमारी करते हुए 50 लीटर शराब और तीन कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे कागजी कार्रवाई करते हुए पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया ।
महाराजगंज प्रखंड में मानसून नहीं आने से किसानों का धान का बीज हो रहा सुख कर बर्बाद किसानों की बढ़ी चिंता आइए सुनते हैं किसानों ने क्या कहा.
दरौदा थाना परिसर में जमीनी विवाद को लेकर आज जनता दरबार का आयोजन किया गया आज के जनता दरबार में अंचल के वरीय पदाधिकारी एवं थाना के वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे आज की जनता दरबार में प्रखंड क्षेत्र के गांव पंचायत के जमीन से संबंधित विवादित मामले को लेकर आए हुए थे जहां पर वरीय पदाधिकारियों द्वारा सारे मामले को देखते हुए उसपर उचित निर्णय लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई
हसनपुरा देश में इन दिनों घरेलू गैस के दाम आसमान छू रहे हैं।वहीं, दूसरी तरफ ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि गैस एजेंसी उपभोक्ताओं से किराया के नाम अतिरिक्त पैसा वसूल रही हैं।ऐसे में घरेलू गैस उपभोक्ताओं पर महंगाई दोहरी मार पड़ रही है।लेकिन कुछ उपभोक्ताओं ने कहा कि हसनपुरा प्रखण्ड क्षेत्र में गैस एजेंसियों के द्वारा किराया के नाम पर मनमानी तरीके से अवैध रूप से पैसा वसूलने का काम किया जा रहा है।कुछ उपभोक्ता ने कहा की गैस से भरी वाहन एजेंसी से महज 100 कदम की दूरी स्थित अरंडा पीएचसी के समीप लगाया जाता है और रसोई गैस के दाम से ज्यादा किराया के नाम पर ग्यारह सौ सत्तर रुपया लिया जाता है।अगर उपभोक्ता ग्यारह सौ सत्तर रुपये से कम दिया जाता है तो गैस का उठाव नही कराया जाता है।जबकि नियम यह कहता है कि गैस एजेंसी के वाहन होम डिलीवरी करता है तो किराया के नाम पर 10 से 20 रुपये दिया जा सकता है।लेकिन हसनपुरा में कुछ एजेंसियों के द्वारा हसनपुरा चट्टी व अरंडा अस्पताल के समीप वाहन खड़ा करके रसोई गैस के दामो से 20 रुपये ज्यादा लिया जाता है।जिससे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लगातार गरीब महिलाओं को निःशुल्क गैस का वितरण किया जा रहा ताकि गरीब परिवार की महिला भी गैस पर खाना बनाकर वायु प्रदूषण को रोका जा सकता है।लेकिन गैस एजेंसियों के मालिकों के द्वारा किराया के नाम पर मनमानी तरीके से पैसा वसूल कर उज्ज्वला योजना पर पानी फिरने का काम किया जा रहा है। हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया।एक ट्विटर यूजर ने बिहार के मधुबनी जिले के एक गैस एजेंसी द्वारा लिए जा रहे अतिरिक्त शुल्क को लेकर शिकायत दर्ज कराई।इसके बाद गैस सेक्टर की सोशल मीडिया हेल्प ने उस शिकायत के बारे में जानकारी प्राप्त की।
हसनपुरा नगर पंचायत हसनपुरा के वार्ड संख्या 11 व 13 में मतदाताओं के स्थानांतरण होने के कारण नगर पंचायतवासियो ने हसनपुरा बीडीओ राजेश्वर राम को शुक्रवार को आवेदन दे सुधार करने के लिए गुहार लगाया है।इस दौरान आवेदन में दर्शाया गया है कि हम सभी द्वारा वोटर लिस्ट के अवलोकन के उपरांत बहुत सारी त्रुटियां प्राप्त हुई है हम सभी ने देखा है कि वार्ड संख्या 11 के वोटर लिस्ट में वार्ड संख्या 11 के मतगणना को वार्ड संख्या 13 में दर्शाया गया है तथा कुछ वार्ड संख्या 13 के मतगणना को वार्ड संख्या 11 में दर्शाया गया है। जबकि जिस तरह वार्ड का परीसीमन हुआ है उस हिसाब से वार्ड संख्या 11 के मतदाता का नाम वार्ड संख्या 11 के वोटर लिस्ट में होना चाहिए।इसलिये वार्ड संख्या 11 के वोटरलिस्ट में वार्ड संख्या 11 के जो मतदाता है उनका ही नाम जोड़ा जाए।मौके पर मोहम्मद इस्माइल,मनन चौधरी,आकाश कुमार,जयशंकर गुप्ता, कन्हैया साह,मोतीलाल साह,गुल मोहम्मद, मासूम अंसारी,नूर आलम,गणेश कुमार ,इमरान अली,कृष्णा चौधरी आदि सहित दर्जनों नगर पंचायतवासी उपस्थित रहे।
दरौंदा। प्रखंड क्षेत्र के हड़सर पंचायत के विभिन्न वार्डो में पटना की टीम सामाजिक अंकेक्षण सोसाइटी ग्रामीण विकास विभाग ने आधा दर्जन बिंदुओं पर अंकेक्षण किया. बता दे कि मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान राष्ट्रीय खाद सुरक्षा अधिनियम का शुक्रवार को सामाजिक अंकेक्षण संसाधन सेवियों ने सामाजिक अंकेक्षण किया. इस दौरान टीम में शामिल सदस्य एक-एक घर जाकर उपर्युक्त विषयों पर जानकारियां इकट्ठा किया. टीम में मौजूद रिंकू गिरि, रिंकी साह, श्वेता सिंह, सरोज गिरि, बबीता देवी, मंजू देवी, आरती देवी ने अलग अलग वार्डो में जाकर सामाजिक अंकेक्षण किया. टीम लीडर रिंकू गिरि ने बताया कि विभाग द्वारा जो सूची दी गई है उसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पहली किस्त मिल गया है वे लोग अपने घर का नींव निकाल लिया है. वहीं लोहिया स्वच्छ अभियान के तहत जिन परिवारों को शौचालय बना लिया है. वह शौचालय का उपयोग कर रहे हैं. राष्ट्रीय खाद सुरक्षा अधिनियम के तहत अपात्र लाभुक की सूचि तैयार किया गया. जिसको विभाग को सुपुर्द किया जाएगा.
दरौंदा। भाजपा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने सीवान पैगम्बरपुर मुख्य मार्ग पर मौनिया बाबा महराजगंज स्थित वैधनाथ ट्रेंड्स का शुक्रवार को फीता काटकर उद्घाटन किया. बता दे कि सवान विग्रह गांव निवासी अश्वनी कुमार उर्फ नीलू सिंह ने बताया कि दुकान में उचित मूल्य पर मार्बल, टाइल्स एवं सेनेटरी फिटिंग्स का पूरा कलेक्शन मिलेगा. उद्घाटन के दौरान रामाकांत सिंह, कृष्णकांत सिंह उर्फ काका, नगेंद्र सिंह, बबलू सिंह, रणधीर सिंह, गुड्डू पांडेय, चुन्नू पांडेय, पुनीत चंद्र मोली, डॉक्टर योगेंद्र सिंह, सुमित सिंह, सुजीत सिंह, सफीक अंसारी, सद्दाम अंसारी, अब्बास अंसारी, अनिल राम, गुलाम हुसैन, मोहम्मद अली, समीर सिंह के अलावे अन्य लोग मौजूद रहे.
आंदर प्रखंड कार्यालय परिसर में सभी नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यो द्वारा कल एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड वार्ड संघ अध्यक्ष अरूण सिंह ने बताया कि शनिवार को सुबह 10:30 सभी वार्ड सदस्य प्रखंड कार्यालय पर एक दिवसीय धरना देंगे जिसमें अपनी अपनी समस्याओं को रखेंगे और वार्ड सदस्यो की 9 सूत्री मांग प्रखंड विकास पदाधिकारी कुणाल कुमार को सौंपा जाएगा। और इसके माध्यम से वार्ड सदस्यों की 9 सूत्री मांग बिहार सरकार तक पहुंचाई जाएगी।
आंदर थाना परिसर में कल यानी 15 जुलाई को जनता दरबार लगाया जाएगा इसकी जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी रामेश्वर राम ने बताया कि इस जनता दरबार में जमीन से विवादित मामलों का निपटारा किया जाएगा। वही आगे उन्होंने कहा कि जनता दरबार लगाने का मुख्य उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा मामले कोर्ट में ना ले जाकर यहां पर ही सुलह कर दिया जाए।जिससे ग्रामीणों को कोर्ट के चक्कर नहीं लगाना पड़ें।
