Amina Khatoon Muzaffarpur se mobile Vani ko jankari Diya ke upar jankari Diya

दलित की बेटी बनी दारोगा, क्षेत्र में खुशी का माहौल सीवान जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के दलित परिवार की लड़की शेल्फ स्टडी तैयारी कर दरोगा के पद पर चयनित हुई है यहाँ बता दें हुसैनगंज प्रखंड के मड़कन गांव की स्व.दिनेश्वर राम की पुत्री आशा कुमारी का चयन दारोगा के पद पर हुआ है उनके चयन होने पर उनके परिजनों के साथ साथ प्रखंड में खुशी का वातावरण है आशा अपनी सारी पढ़ाई सरकारी विद्यालय व कॉलेज से बी कॉम की पढ़ाई कर सेल्फ स्टडी की बदौलत दारोगा बनी है आशा ने बताया कि मेरे पिता जी बोकारो स्टील प्लांट में सुपरवाइजर के पद पर नौकरी करते थे वह 2014 में सेवानिवृत्त हो गये उसके पश्चात् 2019 में उनकी मृत्यु बोकारो में ही हो गई उसके बाद आशा की पढ़ाई लिखाई की सारी जिम्मेवारी उसकी मॉ राजेश्वरी देवी के ऊपर आ गयी माँ के पेंशन के पैसे से आशा अपनी पढ़ाई पूरी कर बैंक की नौकरी के लिए तैयारी करने लगी अनेकों बार बैंक की परीक्षा देने के बावजूद उसे सफलता नहीं मिली इसी दौरान 2020 में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग पटना से दारोगा की भर्ती का विज्ञापन निकला आशा ने बताया कि मेरे जीजा बिरेंद्र कुमार पासवान ने मुझे मोटिवेट करते हुए कहा कि दारोगा की परीक्षा की तैयारी करो मैं उनके कहने पर 2020 में पटना आ गयी और दारोगा की तैयारी में जूट गई सेल्फ स्टडी से प्रथम बार दारोगा के मुख्य परीक्षा पास तो हो गई पर लौंग जंप में छट गई अपनी हिम्मत नहीं हारते हुए वह दुबारा दारोगा की परीक्षा दी और सफल घोषित हुई उसके सफलता की खबर मिलते ही परिजनों सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल हो गया आशा की माँ अपनी बेटी की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि बचपन से ही आशा पढने में तेज थी आशा पांच बहनों में सबसे छोटी है चार बहनों की शादी हो चुकी है उसका एक भी भाई नहीं है आशा के चाचा मुन्ना मांझी ने बताया कि तीन भाईयों में दो भाई की मृत्यु हो चुकी है मैं ही पुरे परिवार की देर रेख करता हूँ आशा का कहना है कि मैं अपनी स्टडी जारी रखते हुए बीपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर अच्छे पदों पर जाकर देश की सेवा करना चाहती हूँ उन्होंने पढ़ाई कर रही अन्य लड़कियों को संदेश देते हुए कहा कि किसी भी काम के लिए लगन, लक्ष्य, मेहनत और त्याग होना चाहिए क्षेत्र की सभी लड़कियां अपनी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आगे आए और ईमानदारी से स्टडी करें तो सफलता उनकी पांव चूमेगी आशा की एक चचेरी बहन नीलू कुमारी व भाई अंकित कुमार इंटर कर आगे की पढ़ाई कर अच्छा पदाधिकारी बनने की इच्छा व्यक्त किया है बधाई देने वालों में शिक्षक कमलेश बैठा, सतनाम बैठा, राजवंशी साह, परमेश्वर मांझी, डोमा चौधरी, रामानंद चौधरी, डॉ पिंटू पांडेय , मोतीलाल साह, रमुना मांझी समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे

दरौंदा प्रखंड के करसौत पंचायत में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्य का शुभारंभ बीडीओ दिनेश कुमार सिंह , जिला सलाहकार विकी विशाल , एसआरपी योगेश कुमार दुबे , प्रखंड समन्वयक दीपशिखा व मुखिया रामकृष्ण सिंह काका ने हरी झंडी दिखाकर किया ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

तेलंगाना में संदेहास्पद परिस्थिति में हुई मौत 4 दिन बाद गांव पहुंचा शव छाया मातमी सन्नाटा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़रम टोले टड़िया निवासी स्वर्गीय जुगल साह का पुत्र सोनू कुमार साह 25 वर्षीय तेलंगाना के शहर में संदेहास्पद तौर पर हुई मौत एंबुलेंस द्वारा सोमवार की सुबह शव लाया गया और अंतिम संस्कार किया गया।पत्नी रिंकू देवी का रो रो कर बुरा हाल है माता बिंदु देवी बार-बार दहाड़ मार कर बेहोश हो जाती हैं वही सोनू चार भाइयों में दूसरे मझला था जो 3 माह पूर्व तेलंगाना काम करने के लिए गया था और वह टाइल्स मेशन का काम करता था जहां शुक्रवार की मौत की खबर परिजनों को मिली ।

ग्राम पंचायत मचकना में किसान चौपाल योजना के अंतर्गत नाटक के द्वारा सरकार के द्वारा सभी योजना के बारे में बताया गया और सरकार द्वारा चलाई गई मुहिम के अंतर्गत खेत में पुआल न जलाने की अनुरोध किए इस कार्यक्रम में पंचायत के किसान सलाहकार - कमलेश कुमार सिंह ,हरेंद्र प्रसाद ,ATM - अखिलेश गुप्ता ,वार्ड सदस्य :- आजाद कुमार,मुखिया:- समित कुमार सिंह सहित मचकना पंचायत के सभी ग्रामीण मौजूद रहे।

हसनपुरा ( सिवान ) : एमएच नगर थाना के बलेथरी जरती माई के पास सोमवार की अल सुबह जलाभिषेक करने के लिए मेहंदार जाने के दौरान आधा दर्जन बदमाशों ने एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया तथा दो मोबाइल एवं दो हजार रुपये छीन लिए । भागते समय बदमाशों की बाइक घटनास्थल पर छूट गई जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया । घायल की पहचान बसंतनगर निवासी मिंटू कुमार है । बदमाशों ने मिंटू के चेहरे पर चाकू से वार किया है । बताया जाता है कि बसंतनगर निवासी मिंटू कुमार , सुधीर साह एवं राजन कुमार पूजा करने के लिए मेहंदार जा रहे थे । तभी बलेथरी जरती माई के पास आधा दर्जन बदमाशों ने उन्हें घेर लिए और मोबाइल व रुपये छीनने का प्रयास करने लगे । इस दौरान तीनों युवक बदमाशों से उलझ गए । तभी बदमाशों ने मिंटू कुमार को चेहरे पर चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया । हो हल्ला पर ग्रामीणों को आता देख बदमाश भागने लगे । इस दौरान बदमाशों की बाइक घटनास्थल पर ही छूट गई । ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया ।

हसनपुरा प्रखण्ड के लहेजी पंचायत के टोटहा स्थित दलित बस्ती मे रोजी-रोटी व लोकतंत्र पर हमले के खिलाफ जन संघर्ष तेज करें भाकपा माले को मजबूत करें नारे के साथ मुख्य अतिथि भाकपा माले के लोकप्रिय नेता अमरनाथ यादव एवं पर्यवेक्षक के रुप में उपस्थित जगन्नाथ यादव की उपस्थिति में 3 सदस्य अध्यक्ष मंडल के साथी दयानंद कुशवाहा,राजेश ठाकुर और अनिल पांडे की संयुक्त अध्यक्षता में शहीद राजू प्रसाद व शहीद कामरेड शंभू यादव सभागार में सम्मेलन की शुरुआत झंडा तोलन एवं शहीद साथियों के याद में मौन धारण करते हुए श्रद्धांजलि के साथ अर्पित किया गया।सम्मेलन का उद्घाटन प्रदेश उपाध्यक्ष जयशंकर पंडित ने किया।उन्होंने कहा कि आज देश में अघोषित रूप से आपातकाल लगा हुआ है।किसानों मजदूरों के साथ-साथ यह सरकार छात्रों के जिंदगी के साथ मजाक करना शुरू कर दिया है।जिसका बड़े पैमाने पर विरोध हो रहा है।वही इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमरनाथ यादव ने कहा कि आज देश दुनिया में बिहार का नाम झुका हुआ है क्योंकि न्याय के साथ विकास का नारा देने वाले नीतीश कुमार के शासन में बिहार पिछले 15 वर्षों में सबसे निचले पायदान पर चला गया है। इसलिए इस डबल इंजन की सरकार के खिलाफ गरीबों की आवाज को बुलंद करने के लिए प्रखंड स्तर पर एक मजबूत प्रखंड कमेटी की आवश्यकता है ताकि गरीबों के हक अधिकार एवं मान सम्मान की लड़ाई को मजबूती से उठाया जा सके।इसके बाद 15 सदस्य प्रखंड कमेटी का चुनाव किया गया।जिसमें सर्वसम्मति से उमेश प्रसाद को सचिव चुना गया सदस्यों में आनंद कुशवाहा, शांति देवी मंजू देवी,जनार्दन यादव, कृष्णा यादव,अजय माझी,अनिल कुमार पांडे,तबरेज खान,मुस्लिम अंसारी,रामजन्म शर्मा को चुना गया।

सीवान। नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर इस्लामियां नगर में स्थित एक अर्ध निर्मित मकान के शौचालय की टंकी से सोमवार की शाम तकरीबन 6:00 बजे एक युवक का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक विद्युत विभाग में मीटर लगाने का काम करता था। वहीं मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर के ही कुशवाहा नगर के रहने वाले रामदेव प्रसाद के 21 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतक के भाई ने बताया कि शनिवार की शाम 5:00 बजे उसको किसी नंबर से फोन आया था। जिसमें कहा गया था कि विद्युत का मीटर लगाना है। आप सिसवन ढाले के पास चले आइए। जिसके बाद साहिल कुमार सिसवन ढाला चला गया। उसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ आने लगा। हम परिवार के सभी लोग रात्रि 10:00 बजे से उसको लगातार खोजबीन करना शुरू किए। लेकिन कहीं भी उसका अता पता नहीं चला। परिवार के सभी लोग चिंतित हो गए। इसके बाद परिवार के लोगों ने नगर थाने में जाकर भाई की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी। उन्होंने बताया कि मेरे भाई की किसी भी व्यक्ति के साथ आपसी रंजिश नहीं थी। रविवार की शाम शौचालय की टंकी से शव बरामद होने की सूचना आसपास के लोगों के द्वारा उनके परिजनों को दी गई। घटना के बाद सभी परिवार आनन-फानन में वहां पहुंचे तो साहिल की शिनाख्त हो पाई। बता दें कि घटना के बाद पूरे परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। इधर दूसरी तरफ घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने मृतक के शव को अर्ध निर्मित शौचालय की टंकी से बाहर निकाला। और पोस्टमार्टम के लिए गाड़ी में लादकर सीवान मोर्चरी भेज दिया। वही मृतक के भाई ने जिला प्रशासन से भाई के हत्यारों को सजा दिलाने की मांग किया है।

दरौंदा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में कृषि फीडर में रखे बिजली की तार की चोरी कर ली गई है . इस संबंध में सूत्रों का कहना है कि ग्रामीणों द्वारा विधुत विभाग के कनीय अभियंता मोहनी सिंह को सूचना दिया . सूचना मिलने के बाद जेई ने निरीक्षण करने के लिए गई . निरीक्षण के दौरान पाया कि 15 किलोमीटर तीन फेज रैबिट तार को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है . जेई ने बताया कि छह लाख ग्यारह हजार आठ सौ नवासी रुपये की तार की चोरी कर लिया गया है । चोरी के मामले में जेई ने अज्ञात चोरों पर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराने की

शनिवार को सिवान स्थित प्रीटीन पब्लिक स्कूल में अंतर्विद्यालय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गयी। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्या भवन महिला कालेज की प्राचार्या डा • रीता कुमारी एवं इस्लामिया कालेज के प्राध्यापक अशोक कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि डॉ रीता कुमारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि कला के विभिन्न रूपों में 'चित्रकारी' कला का सूक्ष्मतम प्रकार है जो रेखाओं और रंगों के माध्यम से मानव चिंतन और भावनाओं को अभिव्यक्त करता है। प्रागैतिहासिक काल में मनुष्य गुफाओं में रहता था तो उसने गुफाओं की दीवारों पर चित्रकारी की। श्रीमती कुमारी ने आगे बताया कि वस्तुतः कला के द्वारा बालक के नैसर्गिक रूप का विकास होता है और उसमें जिज्ञासा की प्रवृत्ति बढ़ती है। कलात्मक प्रदर्शन में 'स्वानुशासन' रचनात्मक प्रवृत्ति को बाहर लाता है और चेतना को जाग्रत करता है। इस प्रकार कला आत्मानुभूति को आगे बढ़ाकर पूर्ण व्यक्तित्व का विकास करती है। इस प्रतियोगिता के आयोजक प्रीटीन पब्लिक स्कूल के प्राचार्य श्रीमती मधुमिता सिन्हा ने बताया कि इस चित्रकला प्रतियोगिता में एसजीएस पब्लिक स्कूल पचरूखी, आईडियल हाईस्कूल तरवारा तथा संघमित्रा पब्लिक स्कूल सिवान के छात्रों ने भाग लिया।प्रतियोगिता का विषय कृषि भूमि, भूमिगत जल और बाहरी स्थान था।जजों के पैनल शामिल आराध्या चित्रकला के रजनीश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में से बेस्ट का चयन काफी मुश्किल भरा रहा।प्रतियोगिता में एसजीएस पब्लिक स्कूल पचरूखी का छात्र आर्यन कुमार प्रथम,संघमित्रा पब्लिक स्कूल की नैन्सी कुमारी द्वितीय तथा आईडियल हाईस्कूल तरवारा की मानसी गुप्ता को तृतीय स्थान प्राप्त हुए।तथा नर्सरी में सान्वी शिखर प्रथम,प्रतिमेश निधि द्वितीय एलकेजी में प्रियांश गौतम प्रथम,अधिराज सोनी द्वितीय तथा यूकेजी में राजलक्ष्मी प्रथम, आदित्य द्विवेदी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथितों के द्वारा प्रमाण-पत्र,मेडल से सम्मानित किया गया। मौके पर डा • पंकज चौरसिया, बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ पचरूखी के सचिव जयप्रकाश सिंह, अनु सिन्हा,नीतू कुमारी बैजनाथ, गीता दूबे,लक्ष्मी कुमारी, आकांक्षा कुमारी, पुष्पा कुमारी, शालू कुमारी, रहमान सर,ज्ञानप्रकाश सर सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे।