महाराजगंज पीएचसी में कैंप लगाकर किया जाएगा टीकाकरण महाराजगंज प्रखंड में कोविड-19 के बढ़ते आंकड़ा को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मूड में आ गया है सोमवार को स्वास्थ्य प्रबंधक एम आलम ने बताया कि 20 जगहों पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अतिरिक्त स्वास्थ्य कर्मी कोविड-19 टीकाकरण कैंप लगाएंगे कैंप में पहला दूसरा एवं बूस्टर डोज लगाया जाएगा स्वास्थ्य प्रबंधक ने बताया कि कोविड-19 अभी हमारे क्षेत्र से गया नहीं है. कोविड-19 के प्रति लोक सजग रहें. कोविड-19 का कोई भी लक्षण मिलने पर तुरंत सरकारी अस्पताल में जांच कराएं. कोविड-19 से किसी की भी जान जा सकती है.

आकाशवाणी के युवा प्रतिभा खोज का सफल आयोजन - आकाशवाणी के प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने की भागीदारी - छात्र-छात्राओं का जबर्दस्त प्रदर्शन - हर तैयारी जीत के लिए ही नहीं होती कभी-कभी असफलता ही जीत की शुरुआत होती है

परसा के विभिन्न विद्यालय में संस्कृति कार्यक्रम का हुआ आयोजन

एसकेएमसीएच के  माइक्रोबायोलॉजी  विभाग ने जिले के संदिग्ध चार डेंगू मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव कर दी है। सभी संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव आने से डेंगू के मरीजों की संख्या शून्य हो है। एसकेएमसीएच माइक्रोबायोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ पूनम कुमारी ने बताया कि विभाग में मुजफ्फरपुर के संदिग्ध चार डेंगू मरीजों दिनेश कुमार, आसिन हयान खान, पुलसुम खातुन और पंकज कुमार के नमूनों की माइक्रोबायोलोजिकल जांच में  उनमें डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है।

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. एके झा ने बताया कि महाअभियान की सफलता को लेकर संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये गये हैं। सभी आशा व एएनएम को अपने पोषक क्षेत्र में टीका के निर्धारित डोज से वंचित लोगों को चिह्नित करते हुए विशेष अभियान के तहत उनका टीकाकरण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। इसके तहत हर पंचायत स्तर पर फोकस किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में शतप्रतिशत टीकाकरण हो जाये, इसके लिए लगातार काम चल रहा है। उन्होंने अपील की कि जिन्होंने टीका की कोई भी डोज नहीं ली है, वे अपना पहला डोज जरूर ले लें। पहला डोज प्राप्त कर चुके लोग समय पर दूसरी डोज लें और दूसरी डोज ले चुके लोग छह माह पर ससमय प्रीकॉशनरी डोज अवश्य ले लें। 

बिहार में सियासी हलचल लगातार जारी है। राजद के कुल डेढ़ दर्जन विधायकों की सदस्यता जा सकती है। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के साथ विधानसभा में दुर्व्यहार का मामला था उसमें अनुशासन समिति ने रिपोर्ट दी थी कि विपक्ष के डेढ़ दर्जन विधायकों ने विस अध्यक्ष के साथ बदसलूकी की थी।इस मामले में आरजेडी के विधायकों के ऊपर गाज गिर सकती है. उन पर बड़ा एक्शन हो सकता है। राजद के 18 विधायकों के ऊपर एक्शन की तैयारी की जा चुकी है। बिहार के सियासी गलियारों में हलचल के बीच डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद के आवास पर बीजेपी विधायकों की बैठक बुलाई गयी है जो लगातार जारी है। वही आज जेडीयू, राजद और हम की होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली से सांसदों का आना जारी है। विस अध्यक्ष एक्शन ले सकते है विस के अनुसाशन समिटि की तरफ से दोषी बताए गये है

बिहार राज्य के सरन जिला के परसा प्रखंड से विकास कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से छात्र अभिषेक कुमार से कोरोना पर बातचीत की। अभिषेक ने बताया कि उनके घर में सभी लोगों ने कोविड का टीका लगवा लिया है

वोटर लिस्ट का सुधार करे,मृतक ,फर्जी,डबल वोटर का नाम सुधार कर आधार से जोड़े ताकि अच्छे पार्षद नगर निगम मे आ सके। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

कालाजार  के सही आकलन एवं नए रोगियों की खोज के लिए विभाग एचआईवी और टीबी पॉजिटिव रोगियों में भी कालाजार का टेस्ट कर रही है। कालाजार के सक्रिय रोगियों की खोज के लिए गैप एनालिसिस का भी सहारा लिया जा रहा है। कालाजार से बचाव के लिए अभी आइआरएस का  फर्स्ट राउंड चलाया जा रहा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दुधमुंहे बच्चे को गोद में लेकर पति की हत्यारे बालू खनन माफिया की गिरफ्तारी की मांग की है