बिहार राज्य से मोबाइल वाणी के माध्यम से कंचन देवी स्तनपान के बारे में जानकारी चाहती हैं

बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला से ललन कुमार सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कह रहे हैं कि उनकी पोती को अभी तक तीसरा टीकाकरण नहीं मिल पाया है

सड़क पर अतिक्रमण के कारण लग रहा वाहनों का जाम महाराजगंज नगर पंचायत के शहीद स्मारक चौक के समीप दोनों तरफ से व्यवसायियों ने सड़क पर दुकान लगाकर अतिक्रमण कर लिया है.मुख्य सड़क अतिक्रमण की शिकार हो गई है. बड़े से लेकर छोटे वाहनों को आने जाने में परेशानी होती है. एक वाहन को दूसरे वाहन से साइड लेने के लिए सड़क पर जाम लग जाती है. समान खरीदारी के लिए राहगीरों को वाहन साइड करने के लिए सड़क किनारे जगह नहीं मिलता है. अतिक्रमण करने वाले लोगों पर महाराजगंज पुलिस का कोई ध्यान नहीं है. सड़क पर जाम लग जाने से राजगीर घंटों जाम में रह जाते हैं. यहां तक कि एंबुलेंस को भी जाम में ही फसा रहता है.

18 महिलाओं का हुआ बंध्याकरण महाराजगंज प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन के तहत बंध्याकरण शिविर का आयोजन मंगलवार को किया गया. शिविर में मंगलवार की देर रात्रि जांच कर 18 महिलाओं का नसबंदी का ऑपरेशन हुआ. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार ने दी जानकारी. डॉ राजेश कुमार ने कहा सरकार का यह नियम है कि 2 से अधिक बच्चे ना हो. संपन्न परिवार सुखी परिवार छोटा परिवार ही रहता है. जिनके 2 बच्चे हो गए हैं वह अब बच्चा पैदा करना नहीं चाहते हैं तो उनका बंध्याकरण करा लेना चाहिए. चिकित्सा प्रभारी ने कहा परिवार नियोजन को लेकर प्रत्येक सप्ताह शिविर लगाई जाती है. जिसमें एचआईवी हेमोग्लोबिन बीपी शुगर ब्लड यूरीन इत्यादि का जांच किया जाता है. जांच सही मिलने पर पुरुष एवं महिलाओं का बंध्याकरण किया जाता है.

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर गैर संचारी रोग (एनसीडी) द्वारा जिले भर में जागरूकता कार्यक्रम और चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिन्हा ने सदर अस्पताल और मंडल कारा में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर नर्सिंग छात्राओं ने जागरूकता रैली भी निकाली। अपने संबोधन में डॉ. सुनील कुमार सिन्हा ने बताया कि मानसिक रोग का अर्थ केवल दिमागी बीमारी नहीं होती है। नशे की लत के आदी, किसी पारिवारिक परेशानी या अन्य कारणों से लोगों को नींद नहीं आना, रक्तचाप का बढ़ जाना मानसिक रोग की निशानी है। जिससे लोग कई प्रकार की गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं। इसलिए सरकार द्वारा लोगों के बीच मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने के उद्देश्य से जागरूक करने का निर्णय लिया गया है। इसी सिलसिले में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

सामाजिक जागरूकता से ही फाइलेरिया और कालाजार जैसे रोगों पर काबू पाया जा सकता है। इसके लिए जरूरी है कि हम स्वास्थ्यकर्मियों की उस पौध को इसकी संपूर्ण जानकारी दें, जो समाज के निचले पायदान पर काम कर रहे हैं या लोगों के साथ जिनकी सीधी पहुंच है। यह बातें शुक्रवार को वेक्टर बार्न डिजीज के सामाजिक जागरूकता पर हुए दो दिवसीय प्रशिक्षण के मौके पर सिविल सर्जन डॉ यूसी शर्मा ने कही। जिला मलेरिया कार्यालय की ओर से आयोजित इस प्रशिक्षण का आयोजन एक निजी होटल में किया गया था। इसका विधिवत उद्घाटन सीएस, डीएमओ, डीआईओ तथा केयर डीपीओ ने संयुक्त रूप से किया। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन आठ ब्लॉक के बीसीएम, सीएचओ और भीबीडीसी को प्रशिक्षित किया जा रहा है, वहीं दूसरे दिन बचे हुए ब्लॉकों के स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस मौके पर जिला भीबीडीसी पदाधिकारी डॉ सतीश कुमार ने प्रशिक्षण में आए स्वास्थ्यकर्मियों को फाइलेरिया और कालाजार की पहचान और निदान के बारे में विस्तार से बताया। वहीं प्रशिक्षण ले रहे स्वास्थ्यकर्मियों से हमेशा वेक्टर बॉर्न रोगों पर सदैव तत्परता से निगरानी रखने को कहा।

राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं प्रणव कुमार -जागरूकता और संवाद से लोगों को दे रहे टीबी से लड़ने की ताकत 

महाराजगंज में महागठबंधन की सरकार बनने पर बिजली की हो रही भीषण कटौती जानें पूरी खबर ग्रामीणों ने किया सरकार से किया मांग

अस्पताल में कोविड-19 को लेकर की गई बैठक महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को कोविड-19 के बढ़ते आंकड़ों को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा बैठक की गई बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य प्रबंधक एम आलम ने किया स्वास्थ्य प्रबंधक में बताएं कि कोविड-19 क्षेत्र में बढ़ते जा रहे हैं.लोगो को भी कोरोना के प्रति लापरवाह नहीं समझे. कोविड-19 के प्रति लोगों को सजग रहना होगा कोविड-19 का कोई भी लक्षण मिलने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल में जांच कराएं कोविड-19 एक मरीज दूसरे से भेदभाव न करें और अपने को सुरक्षित स्थान पर रखें. बैठक में स्वास्थ्य प्रबंधक ने एएनएम जीएनएम आशा दीदी को हर घर जाकर कोविड-19 से लोगों को बचाओ और जागरूक होकर टीका लेने के लिए अपील किया.

मुजफ्फरपुर जन विकास मोर्चा के प्रधान कार्यालय से एक जुलूस शहर के विभिन्न मार्ग होते हुए सरैयागंज टावर पहुंचा जहां निगम के पूर्व भ्रष्ट , बेईमान,एवं बिकाऊ पार्षदों के खिलाफ लगाए जम के नारे विभिन्न सुविधाओ से आम नागरिक को वंचित करने के खिलाफ कोरोना काल में महंगाई एवं बेरोजगारी के खिलाफ पानी टैक्स,यूजर टैक्स,ट्रेड लाइसेंस का बोझ आम जनता पर डाल कर परेशान किया जा रहा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।