एसकेएमसीएच के  माइक्रोबायोलॉजी  विभाग ने जिले के संदिग्ध चार डेंगू मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव कर दी है। सभी संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव आने से डेंगू के मरीजों की संख्या शून्य हो है। एसकेएमसीएच माइक्रोबायोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ पूनम कुमारी ने बताया कि विभाग में मुजफ्फरपुर के संदिग्ध चार डेंगू मरीजों दिनेश कुमार, आसिन हयान खान, पुलसुम खातुन और पंकज कुमार के नमूनों की माइक्रोबायोलोजिकल जांच में  उनमें डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है।