महाराजगंज पीएचसी में कैंप लगाकर किया जाएगा टीकाकरण महाराजगंज प्रखंड में कोविड-19 के बढ़ते आंकड़ा को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मूड में आ गया है सोमवार को स्वास्थ्य प्रबंधक एम आलम ने बताया कि 20 जगहों पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अतिरिक्त स्वास्थ्य कर्मी कोविड-19 टीकाकरण कैंप लगाएंगे कैंप में पहला दूसरा एवं बूस्टर डोज लगाया जाएगा स्वास्थ्य प्रबंधक ने बताया कि कोविड-19 अभी हमारे क्षेत्र से गया नहीं है. कोविड-19 के प्रति लोक सजग रहें. कोविड-19 का कोई भी लक्षण मिलने पर तुरंत सरकारी अस्पताल में जांच कराएं. कोविड-19 से किसी की भी जान जा सकती है.
