बिहार में सियासी हलचल लगातार जारी है। राजद के कुल डेढ़ दर्जन विधायकों की सदस्यता जा सकती है। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के साथ विधानसभा में दुर्व्यहार का मामला था उसमें अनुशासन समिति ने रिपोर्ट दी थी कि विपक्ष के डेढ़ दर्जन विधायकों ने विस अध्यक्ष के साथ बदसलूकी की थी।इस मामले में आरजेडी के विधायकों के ऊपर गाज गिर सकती है. उन पर बड़ा एक्शन हो सकता है। राजद के 18 विधायकों के ऊपर एक्शन की तैयारी की जा चुकी है। बिहार के सियासी गलियारों में हलचल के बीच डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद के आवास पर बीजेपी विधायकों की बैठक बुलाई गयी है जो लगातार जारी है। वही आज जेडीयू, राजद और हम की होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली से सांसदों का आना जारी है। विस अध्यक्ष एक्शन ले सकते है विस के अनुसाशन समिटि की तरफ से दोषी बताए गये है
