तेलंगाना में संदेहास्पद परिस्थिति में हुई मौत 4 दिन बाद गांव पहुंचा शव छाया मातमी सन्नाटा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़रम टोले टड़िया निवासी स्वर्गीय जुगल साह का पुत्र सोनू कुमार साह 25 वर्षीय तेलंगाना के शहर में संदेहास्पद तौर पर हुई मौत एंबुलेंस द्वारा सोमवार की सुबह शव लाया गया और अंतिम संस्कार किया गया।पत्नी रिंकू देवी का रो रो कर बुरा हाल है माता बिंदु देवी बार-बार दहाड़ मार कर बेहोश हो जाती हैं वही सोनू चार भाइयों में दूसरे मझला था जो 3 माह पूर्व तेलंगाना काम करने के लिए गया था और वह टाइल्स मेशन का काम करता था जहां शुक्रवार की मौत की खबर परिजनों को मिली ।