हसनपुरा प्रखण्ड के लहेजी पंचायत के टोटहा स्थित दलित बस्ती मे रोजी-रोटी व लोकतंत्र पर हमले के खिलाफ जन संघर्ष तेज करें भाकपा माले को मजबूत करें नारे के साथ मुख्य अतिथि भाकपा माले के लोकप्रिय नेता अमरनाथ यादव एवं पर्यवेक्षक के रुप में उपस्थित जगन्नाथ यादव की उपस्थिति में 3 सदस्य अध्यक्ष मंडल के साथी दयानंद कुशवाहा,राजेश ठाकुर और अनिल पांडे की संयुक्त अध्यक्षता में शहीद राजू प्रसाद व शहीद कामरेड शंभू यादव सभागार में सम्मेलन की शुरुआत झंडा तोलन एवं शहीद साथियों के याद में मौन धारण करते हुए श्रद्धांजलि के साथ अर्पित किया गया।सम्मेलन का उद्घाटन प्रदेश उपाध्यक्ष जयशंकर पंडित ने किया।उन्होंने कहा कि आज देश में अघोषित रूप से आपातकाल लगा हुआ है।किसानों मजदूरों के साथ-साथ यह सरकार छात्रों के जिंदगी के साथ मजाक करना शुरू कर दिया है।जिसका बड़े पैमाने पर विरोध हो रहा है।वही इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमरनाथ यादव ने कहा कि आज देश दुनिया में बिहार का नाम झुका हुआ है क्योंकि न्याय के साथ विकास का नारा देने वाले नीतीश कुमार के शासन में बिहार पिछले 15 वर्षों में सबसे निचले पायदान पर चला गया है। इसलिए इस डबल इंजन की सरकार के खिलाफ गरीबों की आवाज को बुलंद करने के लिए प्रखंड स्तर पर एक मजबूत प्रखंड कमेटी की आवश्यकता है ताकि गरीबों के हक अधिकार एवं मान सम्मान की लड़ाई को मजबूती से उठाया जा सके।इसके बाद 15 सदस्य प्रखंड कमेटी का चुनाव किया गया।जिसमें सर्वसम्मति से उमेश प्रसाद को सचिव चुना गया सदस्यों में आनंद कुशवाहा, शांति देवी मंजू देवी,जनार्दन यादव, कृष्णा यादव,अजय माझी,अनिल कुमार पांडे,तबरेज खान,मुस्लिम अंसारी,रामजन्म शर्मा को चुना गया।
