एमएच नगर थानाक्षेत्र के लहेजी चेमनी पर मजदूरी कर रहे मजदूरों ने एमएच नगर थाना में पहुच चेमनी मालिक के खिलाफ शिकायत किया है।इस दौरान मजदूर रांची(झारखंड) निवासी पंजू राम ने बताया कि चेमनी मालिक थानाक्षेत्र के लहेजी निवासी मुरारी सिंह द्वारा चेमनी पर काम कराकर मजदूरी नही दिया जाता है जब भी हमलोग मजदूरी का पैसा मांगते हैं तो आज देंगे कल देंगे कहकर टाल मटोल करते हैं जिससे हमलोग सभी मजदूर भुखमरी कगार पर है।यहां तक हम सभी मजदूर दो दिनों से भूख की मार झेल रहे हैं।लेकीन चेमनी मालिक मुरारी सिंह द्वारा काम कराकर पैसा नही दिया जा रहा है।इसीको शिकायत को ले थाना में पहुंच न्याय की गुहार लगा रहे हैं।