दरौंदा। प्रखंड मुख्यालय स्थित एफसीआई गोदाम की जांच गुरुवार को बीडीओ दिनेश कुमार सिंह एवं एमओ अमूल्य निलिन ने संयुक्त रूप से किया. जांच में अनियमितता पाई गई. एफसीआई गोदाम का जांच एसडीओ के निर्देश पर किया गया. जांच में खाद्यान्न के पैकेट में कुछ में अधिक व कुछ में कम वजन पाया गया. 25 चावल के पैकेट व 10 गेंहू के पैकेट की जांच की गई. जांच के दौरान बीडीओ ने स्टॉक पंजी, डिजिटल तराजू, भंडारण इत्यादि को बारीकी से देखा. परंतु गोदाम में स्टॉक का अधतन स्टॉक नहीं था. इस सम्बंध में पूछे जाने पर बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि एफसीआई गोदाम की जांच में काफी अनियमितता पाई गई है. गोदाम में रखे चावल के वजन कम पाए गए. स्टॉक की काउंटिंग करा ली गई है. जांच की पूरी रिपोर्ट एसडीओ को भेज दी जाएगी. क्या कहते है एजीएम- एफसीआई गोदाम पर मौजूद एजीएम ने बताया कि अधिकतर पैकेट में अधिक तो कुछ में कम पाया गया. जिससे वजन की पूर्ति कर ली जाती है.