दारौंदा। थाना परिसर में बकरीद को लेकर शुक्रवार  को  शांति समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज की ने किया।  बैठक में प्रखंड के विभिन्न गांवों में  संवेदनशील जगहो पर सभी को नजर रखने पर चर्चा की गई। थानाध्यक्ष  ने कहा कि अफवाह से दूर रहें। इंटरनेट मीडिया पर आने वाली अफवाहों को फारवर्ड न करें। अनि अमित कुमार सिंह  ने बताया कि पुलिस संवेदनशील जगहों पर मौजूद रहेगी। थानाध्यक्ष ने कहा कि पर्व चाहे जिस समुदाय का हो शांति और भाईचारे के साथ हर्षोल्लास के वातावरण में मनाना चाहिए। बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि उपस्थित लोगों से शांति बनाए रखने में सहयोग की अपील की। प्रमुख विनय कुमार सिंह   ने बताया कि दारौंदा  का इतिहास रहा कि हिदू-मुस्लिम हर पर्व साथ मनाते हैं। मौके पर , प्रमुख विनय कुमार सिंह,  मंडल अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, कादिर अहमद, मोहम्मद हाशिम, सद्दाम हुसैन, विनय कुमार, मृत्यंजय कुमार सिंह, राजमंगल मांझी, संजय कुमार, पप्पू कुमार, राजीव कुमार भारती, हरेन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे।