असांव थाना क्षेत्र के अर्कपुर गांव निवासी मृत युवक कमलेश बासफोर के परिजनों को प्रशासन द्वारा आपदा से मिलने वाला 5लाख मुआवजा राशि अभी तक नही मिल पाया है। मृतक की पत्नी श्री देवी ने बताया कि मुआवजा राशि के लिए प्रखंड से लेकर जिला तक का चक्कर लगाकर थक गए हैं। परंतु अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। गौरतलब हो कि 28 जून कि सुबह बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई थी वही उसका 1 साल का छोटा बच्चा पत्नी बेसहारा हो गए।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
