सदर एसडीओ रामबाबू बैठा ने नगर पंचायत आंदर में जांच के दौरान मजहरूल हक बुनियादी विद्यालय के सामने खड़ी दर्जनों टैंपू को हटवाया। एसडीओ ने कहा कि दुबारा यहां टेंपो खड़ी करने पर टेंपो चालकों को जुर्माना भरना होगा इसके साथ ही अन्य कार्रवाई भी की जाएगी।