Transcript Unavailable.

दरौदा प्रखंड क्षेत्र में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है । पिछले एक सप्ताह में ठंड में अप्रत्याशित इजाफा हुआ है । पछुआ हवा के प्रकोप के कारण पारा लगातार लुढ़कने लगा है । बढ़ी कनकनी से आम जनजीवन अस्त व्यस्त है । सड़क से लेकर सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की भीड़ कम होने लगी है । लगातार बढ़ रही ठंड के कारण लोग घरों में दुबकने लगे हैं तापमान नौ डिग्री रहने के कारण लोगों की बेचैनी बढ़ी रही । ठंड के साथ ही कोहरे का प्रकोप बढ़ने लगा है । जबकि तेज पछुआ हवाओं के कारण लोगों की परेशानी चरम पर है । सड़क पर वाहनों की रफ्तार भी सुस्त पड़ने लगी है , जबकि वाहनों का परिचालन भी लगातार प्रभावित हो रहा है । ठंड के कारण बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने लगा है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दरौंदा थाना क्षेत्र के अभुई गांव में शराब बेचने से मना करने पर शराब कारोबारियों ने तीन युवती को मारपीट कर घायल कर दिया है. इस संबंध में घायल आफरीन खातून ने बताया कि प्रत्येक दिन मेरे घर के बगल में शराब बेची जाती है. रोज शराब पीने के लिए शराबी आ जाते है. मेरे घर वालो द्वारा मना किया गया तो शराब कारोबारियों द्वारा झगड़ा किया गया. लेकिन ग्रामीणों द्वारा समझा-बुझाकर हटा दिया गया. लेकिन फिर शराब बेचने से मना करने पर चौधरी व लड़की रीना कुमारी, नेहा कुमारी एवं पत्नी ललिता देवी तथा मुखलाल चौधरी के लड़का राजकुमार चौधरी ने मारपीट कर घायल कर दिया. मारपीट मे अजीमुल्लाह हुसैन की लड़की आफरीन खातून नसरीन खातून व सगीर मियां की लड़की संजना खातून गंभीर रूप से घायल हो गई घायलों को परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दरौंदाथाना क्षेत्र के अलग अलग जगह पर छापेमारी कर के शराब पीने और शराब बेचने के मामले में पुलिस ने तीन लोगो को गिरफ्तार कर लिया है. बता दे कि थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह को किसी ने गुप्त सूचना दिया था कि शराब मामले के आरोपित घर पर है. इस संबंध में सूत्रों का कहना है गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने थाना कांड संख्या 348/21 में फरार चल रहे बसवरिया टोला गांव के सत्येंद्र चौधरी को गिरफ्तार कर लिया. वही थाना क्षेत्र के रामगढ़ा से शराब पीने के मामले में रामगढ़ा के मुन्ना सिंह एवं महराजगंज थाना क्षेत्र के तक्कीपुर गांव के अमरेश कुमार को रामगढ़ा से एसआई मोहित कुमार ने गिरफ्तार कर लिया. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दरौंदा- पकवलिया मख्य मार्ग पर झोर पुल के समीप मंगलवार शौच करने गए एक युवक को पकवलिया के तरफ से तेज रफ्तार गाड़ी चला कर आ रहा युवक ने टक्कर मार दिया. जिसमें युवक के सिर में चोट आने से युवक घटनास्थल पर बेहोश हो गया. बेहोशी की हालत में राहगीरों द्वारा युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घायल युवक पिपरा दरौंदा गांव निवासी रामलाल यादव का लड़का संतोष यादव है.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण संसू , दारौदाप्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष सह पांडेयपुर के मुखिया निरंजन सिंह के द्वारा वार्ड सदस्यों के सहयोग से दलित महादलित गरीब पिछड़ा एवं असहाय महिलाओं , पुरुषों के बीच 50 कंबल का वितरण किया विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

प्रखंड प्रमुख कार्यालय का उद्घाटन मंगलवार को सीवान सांसद कविता सिंह ने किया. बता दे कि कार्यालय के उद्घाटन के पूर्व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा पाठ हुआ. उसके बाद माननीय सांसद कविता सिंह एवं प्रखंड प्रमुख विनय कुमार सिंह ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया .विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दारियापुर प्रांगण में कोरोना की दूसरी खुराक ससमय लेने वाले ग्यारह भाग्यशाली विजेताओं को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सत्येंद्र कुमार सिंह एवं वरीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामजी सिंह द्वारा पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर विभिन्न ग्रामों से आये इन विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप सेलो एवं मिल्टन कंपनी का स्टील थर्मस दिया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

गैस सिलेंडर में हुए रिसाव से लगी आग, चचेरे भाई-बहन हुए घायल. सूचना पर पहुंची पुलिस

परसा सारण।। रबी की पटरानी के बाद खाद नही मिलने किसान परेशान