दरौंदाथाना क्षेत्र के अलग अलग जगह पर छापेमारी कर के शराब पीने और शराब बेचने के मामले में पुलिस ने तीन लोगो को गिरफ्तार कर लिया है. बता दे कि थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह को किसी ने गुप्त सूचना दिया था कि शराब मामले के आरोपित घर पर है. इस संबंध में सूत्रों का कहना है गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने थाना कांड संख्या 348/21 में फरार चल रहे बसवरिया टोला गांव के सत्येंद्र चौधरी को गिरफ्तार कर लिया. वही थाना क्षेत्र के रामगढ़ा से शराब पीने के मामले में रामगढ़ा के मुन्ना सिंह एवं महराजगंज थाना क्षेत्र के तक्कीपुर गांव के अमरेश कुमार को रामगढ़ा से एसआई मोहित कुमार ने गिरफ्तार कर लिया. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।