बिहार में अपराधी बेखौफ दे रहे हैं घटना को अंजाम, विधायक डॉ मुकेश। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
मोतीपुर थाना क्षेत्र के बगही चौक के समीप से आठ बोतल विदेशी शराब के साथ कारोबाड़ी बंजरिया निवासी मो रफीक को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि गिरफ्तार कारोबाड़ी झोला में 375 एमएल की आठ बोतल बिक्री केलिए ले जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मोतीपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने पंचायत सचिवों का बदलाव किया है। इस बाबत उन्होंने पत्र भी जारी कर दिया है। जारी पत्र के अनुसार पंचायत सचिव संजय कुमार को महमदपुर महमदा, बरियारपुर उत्तरी, इब्राहिमपुर, जय किशोर प्रसाद यादव को पगहिया और पकड़ी, प्रेमलाल पासवान को हरदी, फतेहां, दिनेश कुमार सिंह को हरनाही और नरियार, वैद्यनाथ दुबे को बांसघाट, कमल पासवान को पट्टी असवारी, जाटोलिया, मगुराहां ताजपुर, बरियारपुर पूर्वी, रामदेनि भगत को महमदपुर बलमी, बरियारपुर दक्षिणी, कमालपुर बिथरौल, दिलीप कुमार को बरजि, परसौनिनाथ, मोरसनदी , बरियारपुर पश्चिमी पंचायत की जबाबदेही दी गई है। इसके अलावे सुरेश कुमार सिंह को ठिकहां, जहांगीरपुर, महिमा गोपिनाथपुर, जसौली और कुंदन प्रकाश को कोरिगावां, ब्रह्मपुर कर्मण, हरपुर और रामपुर भेड़ियाही पंचायत की जवाबदेही दी गई है।
दरौंदा थाना क्षेत्र कॉलेज के समीप सिवान - छपरा मुख्य मार्ग पर बीडीओ दिनेश कुमार सिंह शिक्षक मिथिलेश तिवारी नें पुलिस बल के साथ कोविड -19 को रोकनाथ हेतु मास्क जांच अभियान चलाया । जांच के क्रम में श्री तिवारी ने कहा कि बिना मास्क लगाए दोपहिया से लेकर 4 पहिया तक के गाड़ियों का संघन जांच किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
थाना क्षेत्र के मंच्छा टोला बनकट में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में जमकर मारपीट हो गई. जिसमे दोनो पक्ष से एक दर्जन लोग घायल हो गए. परिजनों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा में भर्ती कराया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
थाना क्षेत्र के मंच्छा गांव में में असामाजिक तत्वों द्वारा पुआल के ढेल में आग लगा दी गई. आग की लपटें देख आस पास के लोगो मे अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. ग्रामीणों द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन आग की लपटें तेज होने के कारण कोई पास नहीं जा पा रहा था।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दरौंदा प्रखंड मुख्यालय के सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र में गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर दरौंदा प्रखंड प्रशासन के तरफ से बैठक की गई. बैठक में गणतंत्र दिवस के दिन होने वाले झंडा तोलन का समय एवं जगह को चिन्हित करने की योजना बनाई गई. प्रखंड के अलावा पंचायत में दलित-महादलित बस्तियों में झंडा तोलन करने के लिए स्थान को चयनित किया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि चयनित स्थानों पर समय के अनुसार झंडा तोलन होगा. जिसमे सभी अधिकारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. बैठक के दौरान प्रखंड प्रमुख विनय कुमार सिंह, अंचलाधिकारी दीनानाथ कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्रीराम सुमन, थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह, केनरा बैंक मैनेजर बलवंत कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिवजी महतो, के अलावे अन्य कर्मी मौजूद रहे.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के आधे दर्जन अपराध कर्मियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बेखौफ अपराधकर्मी ने सब्जी विक्रेता महिला को मारी गोली। महिला को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
