दरौदा प्रखंड क्षेत्र में ठंड का कहर कम नहीं हो रहा है पिछले एक पखवारे से यह जिला पूरी तरह से शीतलहर की चपेट में है इससे जनजीवन पूरी तरह से अस्त - व्यस्त हो गया है कड़ाके की ठंड व शीतलहर से लोग परेशान रहे । सुबह में कोहरा छाए रहने तथा दिन में धूप नहीं निकलने से ठंड का असर ज्यादा रहा हवा की रफ्तार भी तेज रही 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने से वातावरण में नमी ज्यादा हो गई इससे ठिठुरन तथा गलन भरी ठंड ने लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दरौंदा थाना क्षेत्र में पंचायत चुनाव में मुखिया की जीत पर 10 दिसंबर को हुए हर्ष फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तार आरोपित जलालपुर निवासी अमित कुमार सिंह है वही इस संबंध में सूत्रों का कहना था थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह के बयान पर दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि 23 दिसंबर की शाम सूचना मिली कि मोबाइल पर एक वीडियो वायरल हो रहा है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दरौंदा मुखिया संघ के अध्यक्ष व पांडेपुर पंचायत के मुखिया निरंजन सिंह ने गुरुवार को अपने पंचायत के वार्ड संख्या तीन में वार्ड सदस्य सुमन भारती के साथ दलित-महादलित गरीब पिछड़ा व असहाय लोगो के बीच कंबल का वितरण किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मुजफ्फरपुर आई हॉस्पिटल कांड में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। आई हॉस्पिटल और इलाज से जुड़े सभी कागज़ात को पुलिस ने जांच के लिए जब्त करने की कवायद शुरू कर दी है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सचेत हो गई है। इसके लिए जांच भी तेजी से किया जा रहा है। कोरोना का तीसरा लहर चल रहा है, जिसको लेकर बिहार में संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। वहीं दरौंदा में कोरोना से संक्रमित मरीजो की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
यूरिया खाद को लेकर त्राहिहाम सैकड़ों किसानों ने नाराज़ होकर सीतलपुर परसा मुख्य सड़क को जाम कर दिया। स्थानीय पुलिस पहुँच कर जाम हटाने के प्रयास में लगे है। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
ठण्ड से बचने के लिए प्रशासन द्वारा अब तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है। सरकार को गरीब व्यक्तियों के लिए कोई प्रयास करनी चाहिए। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विधायक जीतेन्दर राय ,विधायक श्रीकांत यादव ,वीरेंदर तिवारी ,कमला देवी द्वारा संयुक्त रूप से विधिवत पूजा अर्चना कर फीता काट कर मांझी में प्रमुख कार्यालय का उद्घाटन किया गया। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। मांझी सारण।मांझी प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड प्रमुख कार्यालय का विधिवत उद्घाटन मंगलवार को विधायक जीतेंद्र राय,विधायक श्री कांत यादव, वीरेंद्र तिवारी उर्फ क्रांति बाबा,प्रमुख कमला देवी द्वारा संयुक्त रुप से विधिवत पूजा अर्चना कर फीता काटकर किया। इसके पूर्व कार्यालय की भव्य साज सजावट किया गया था। जहां उद्घाटन के बाद नवनिर्वाचित प्रमुख कमला देवी और समाजसेवी राजेश प्रसाद को अन्य जनप्रतिनिधियों ने बुके देकर स्वागत किया।उद्घाटन के बाद प्रखंड मुख्यालय पर एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें जनता से जुडे सभी कार्यों को समय से करने का संकल्प लिया गया।मौके राकेश राय,कमलेश यादव,अमर राय,चुनु खान, सुभाष यादव, जयप्रकाश महतो ,अभिषेक कुमार राय,प्यारे अंगद,अजय पाण्डेय,सरोज यादव,कन्हैया कुमार,सहित दर्जनों बीडीसी के अलावे सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
दाउदपुर थाना पुलिस ने पिलुई नहर के समीप से 9 लीटर बीयर बरामद की है। वहीं धंधेबाज भागने में सफल रहे। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सोनपुर रेलवे स्टेशन पर दरभंगा जा रही रेल से जीआरपी ने अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान व्यक्ति अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ाया। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
