Transcript Unavailable.

धान खरीदारी की पटना से आई टीम ने लिया जायजा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सारण में संदिग्ध अवस्था में मरने वालों की संख्या बढ़कर तेरह हो गई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

महाराजगंज थाना क्षेत्र के इंदौलीं में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 500 लीटर देसी शराब नष्ट किया थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि शराबबंदी को सफल बनाने के लिए महाराजगंज प्रशासन लगातार शराब कारोबारियों के अड्डों पर छापेमारी कर रही है शराब नष्ट भी कर रही है साथ ही शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

महाराजगंज अनुमंडल क्षेत्र के ढेबर गांव में जमीनी विवाद को लेकर सुबह दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई जिसमें 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सभी घायलों का प्राथमिक उपचार स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया वहीं घायल ओम प्रकाश कुमार नें कहाँ की उनके ही भाई से मारपीट हो गई. पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने कहा कि पीड़ित द्वारा आवेदन मिलने पर पुलिस जांच में जुटी है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

महाराजगंज अनुमंडल क्षेत्र के बसंतपुर उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक मनीष कुमार ने पुलिस पदाधिकारी व अधिकारियों के साथ है क्षेत्र में लोन का बकाया पैसा नहीं देने वाले लोगों के यहां निरीक्षण कर ₹500000 लोन का पैसा वसूल किया है मनीष कुमार ने कहा कि आगे भी लोगों पर कार्रवाई होगी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

महाराजगंज अनुमंडल क्षेत्र के वार्ड सचिवों को 5 वर्षों से मानदेय नहीं मिलने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार सिंह से मिलकर आज ज्ञापन सौंपा सौंपे गए ज्ञापन में वार्ड सचिव ने लिखा है कि उन्हें सरकार द्वारा नल जल योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं में 5 वर्षों तक कार्य कराने के बाद भी मानदेय अभी तक नहीं मिला है वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि इसकी रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को सौंपा जाएगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

हसनपुरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नट बस्ती से दो शराबियों को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया इस संबंध में हसनपुरा थाना अध्यक्ष द्वारा जानकारी दी गई। हसनपुरा थाना अध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि 2 शराबियों द्वारा शराब पीकर हंगामा किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर दोनों की गिरफ्तारी की गई है। जहां पर शराब रखने और पीने के आरोप में उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

हसनपुरा प्रखण्ड के सहुली के फलदूधिया स्थित खेल मैदान में को सहुली स्टार क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पैगम्बरपुर बनाम धनौती के बीच खेला गया।जिसमें पैगम्बरपुर की टीम टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पैगम्बरपुर की टीम ने निर्धारित 14 ओवर खेलने के बाद ऑल आउट होकर मात्र 74 रन ही बना पाया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी धनौती की टीम ने 13 ओवर 2 बॉल में 74 रन बना कर चमचमाती हुई ट्राफी अपने नाम कर लिया।मुख्य अतिथि हसनपुरा जिलापरिषद क्षेत्र संख्या 13 के जिलापार्षद प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार सिंह,सहुली के सरपंच राकेश तिवारी,बीडीसी प्रतिनिधि बनारसी माली व वार्ड सद्स्य मुन्ना यादव ने विधिवत रूप से फीता काटकर फाइनल मैच का उदघाटन किया।मैन ऑफ दी सीरीज जीती हुई टीम से विशाल कुमार तथा मैन ऑफ दी मैच गुफरान अहमद को पुरस्कार से नवाजा गया।इस टूर्नामेंट का कमेंटेटर सुमित कुमार वर्मा व ब्रजेश साह के द्वारा किया गया।इम्पायरिंग विक्की पांडेय व दीपू कुमार शर्मा,संचालक साजन कुमार शर्मा,स्कोरिंग चंदन यादव,पवन कुमार व मुकेश कुमार तथा सहयोगी राजू पांडेय,पप्पू यादव,अंगद यादव,अभिषेक कुमार आदि सहित अन्य खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

हसनपुरा प्रखण्ड के हसनपुरा व चैनपुर बस स्टैंड मुख्य पथ स्थित गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवम अपराध नियंत्रण संगठन के प्रदेश प्रभारी सह सचिव ऑन अली,प्रदेश उपाध्यक्ष रईस खान व जिलाउपाध्यक्ष वसीम आलम के संयुक्त नेतृत्व में अलाव की व्यवस्था कराया गया है।इस दौरान सचिव श्री ऑन अली ने कहा कि कड़ाके के ठंड को देखते हुए आम नागरिको,राहगीरों,बस चालक,ठेला चालक व रिक्शा चालक को कनकनी ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से अलाव जलाया गया।ताकि राहगीर कड़ाके की ठंड से निजात पा सके।क्योंकि अब ठिठुरन भरी ठंड में अलाव ही लोगों का एकमात्र सहारा है।वही गरीब व असहायों के बीच कम्बल व जॉकेट का वितरण किया गया ताकि इस ठंड से जो गरीब है जो कम्बल व जॉकेट खरीदने में सक्षम नही है उन्हें ही कम्बल व जॉकेट का वितरण किया जा रहा है साथ ही उन्होंने बताया कि जबतक ठंड खत्म न हो जाये कम्बल व जॉकेट वितरण का कार्य लगातार किया जाएगा।मौके पर नागेंद्र यादव,सज्जाद अहमद,मोनू अली,मोहम्मद रुकमुद्दीन,शमशाद कुरैशी,शहाबुद्दीन व आजाद हाशमी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।