विधायक जीतेन्दर राय ,विधायक श्रीकांत यादव ,वीरेंदर तिवारी ,कमला देवी द्वारा संयुक्त रूप से विधिवत पूजा अर्चना कर फीता काट कर मांझी में प्रमुख कार्यालय का उद्घाटन किया गया। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।  मांझी सारण।मांझी प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड प्रमुख कार्यालय का विधिवत उद्घाटन मंगलवार को विधायक जीतेंद्र राय,विधायक श्री कांत यादव, वीरेंद्र तिवारी उर्फ क्रांति बाबा,प्रमुख कमला देवी द्वारा संयुक्त रुप से विधिवत पूजा अर्चना कर फीता काटकर किया। इसके पूर्व कार्यालय की भव्य साज सजावट किया गया था। जहां उद्घाटन के बाद नवनिर्वाचित प्रमुख कमला देवी और समाजसेवी राजेश प्रसाद को अन्य जनप्रतिनिधियों ने बुके देकर स्वागत किया।उद्घाटन के बाद प्रखंड मुख्यालय पर एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें जनता से जुडे सभी कार्यों को समय से करने का संकल्प लिया गया।मौके राकेश राय,कमलेश यादव,अमर राय,चुनु खान, सुभाष यादव, जयप्रकाश महतो ,अभिषेक कुमार राय,प्यारे अंगद,अजय पाण्डेय,सरोज यादव,कन्हैया कुमार,सहित दर्जनों बीडीसी के अलावे सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।