दरौदा प्रखंड क्षेत्र में ठंड का कहर कम नहीं हो रहा है पिछले एक पखवारे से यह जिला पूरी तरह से शीतलहर की चपेट में है इससे जनजीवन पूरी तरह से अस्त - व्यस्त हो गया है कड़ाके की ठंड व शीतलहर से लोग परेशान रहे । सुबह में कोहरा छाए रहने तथा दिन में धूप नहीं निकलने से ठंड का असर ज्यादा रहा हवा की रफ्तार भी तेज रही 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने से वातावरण में नमी ज्यादा हो गई इससे ठिठुरन तथा गलन भरी ठंड ने लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
