दरौंदा थाना क्षेत्र के अभुई गांव में शराब बेचने से मना करने पर शराब कारोबारियों ने तीन युवती को मारपीट कर घायल कर दिया है. इस संबंध में घायल आफरीन खातून ने बताया कि प्रत्येक दिन मेरे घर के बगल में शराब बेची जाती है. रोज शराब पीने के लिए शराबी आ जाते है. मेरे घर वालो द्वारा मना किया गया तो शराब कारोबारियों द्वारा झगड़ा किया गया. लेकिन ग्रामीणों द्वारा समझा-बुझाकर हटा दिया गया. लेकिन फिर शराब बेचने से मना करने पर चौधरी व लड़की रीना कुमारी, नेहा कुमारी एवं पत्नी ललिता देवी तथा मुखलाल चौधरी के लड़का राजकुमार चौधरी ने मारपीट कर घायल कर दिया. मारपीट मे अजीमुल्लाह हुसैन की लड़की आफरीन खातून नसरीन खातून व सगीर मियां की लड़की संजना खातून गंभीर रूप से घायल हो गई घायलों को परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
