चैनपुर व रसूलपुर थाना क्षेत्र के बीच चौर में मंगलवार को एक किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।किशोर को खूनसे लथ फथ देख परिजन उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे .विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सचिनानन्द पांडेय ने जानकारी दी कि प्रखंड के सिसवन गाँव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में बुधवार की दोपहर मध्याह्न भोजन का चावल बांटने के दौरान हंगामा हो गया। कम चावल देने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सरिता कुमारी पर कम चावल देने का आरोप लगाते हुए छात्र छात्राओं ने जमकर हंगामा किया।
सिसवन प्रखंड क्षेत्र के प्रखंड विकास पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह ने बघौना तथा अंचलाधिकारी सतीश कुमार ने बखरी पंचायत में चल रही योजनाओं की जांच की।जांच के दौरान आंगनबाड़ी, नल जल,मनरेगा, इंदिरा आवास सहित कई योजनाओं की जांच की गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
चैनपुर- रसूलपुर मुख्य मार्ग पर भदौर गेट के समीप दो बाइकों में आमने सामने की टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक पर सवार दो महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को चैनपुर स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जहां से हालत गंभीर देखते हुए एक सीवान रेफर कर दिया गया। घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार ओपी थाना क्षेत्र के माधवा पुर गांव निवासी बब्लू सिंह और रवी कुमार दोनो एक ही बाइक से बुधवार की सुवह मेंहदार जा रहे थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रखंड क्षेत्र में नील गायों का आतंक बढ़ गया है। जहां नील गायों द्वारा आए दिन फसल को बर्बाद करने के कारण किसानों को नुकसान हो रहा है। इस संबंध में बताया जा रहा है कि आए दिन नील गायों की झुंड के झुंड आकर खेतों लगी फसल को चर कर तथा अपने पैरों तले रौंद कर बर्बाद कर रही है।
सिवान जिला के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर अंदर मुख्य मार्ग पर अमवारी गांव के पास में एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया घटना के संबंध में सूत्रों का कहना था कि एक बाइक चला रघुनाथपुर के तरफ से आ रहा था .विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
रघुनाथपुर बडुआ पंचायत पैक्स उपचुनाव को लेकर आज मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला जहां मतदाता बढ़-चढ़कर पैक्स उपचुनाव में अपने मत के प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंच रहे थे वही जो मतदाता चलने में असमर्थ थे वह दूसरे के सहयोग से मतदान केंद्रों पर पहुंचे तथा अपना मत का प्रयोग किए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पेट्रोल - डीजल की बढ़ती कीमतों का असर अब हरि सब्जियों पर भी दिखने लगा है हरी सब्जियों के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है जिससे आम लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है सब्जी तरकारी के आसमान छूते दाम के चलते लोगों की थाली का जायका बिगड़ गया है .विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पैक्स निर्वाचन 2022 के लिये दरौंदा प्रखंड के बगौरा पंचायत में पैक्स अध्यक्ष का मंगलवार को मतदान शाम 05:00 बजे खत्म हुआ।बगौरा में 781 मतदाता के लिए 01 मतदान केंद्र बनाया गया था. यहां पुरुष मतदाता 606 व महिला मतदाता 175 है. बगौरा में 42.21 प्रतिशत मतदान हुआ.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राजेश कुमार ने एक श्रोता से साक्षात्कार लिया ,जिसमें उन्होंने बताया कि मिड डे मील के नाम पर केवल चावल मिलता है। वो भी दो या तीन महीने में एक बार ही मिलता है। बच्चों को कोई सहायता राशि भी नहीं दी जाती है।इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पानी की भी समस्या बनी रहती है। कई बार मोटर खराब होने या फिर कोई शिकायत करने पर वार्ड के लोग ध्यान नहीं देते हैं।मुखिया भी केवल आश्वासन ही देते हैं। ज़मीनी स्तर पर कोई कार्य नहीं होता है।
