चैनपुर- रसूलपुर मुख्य मार्ग पर भदौर गेट के समीप दो बाइकों में आमने सामने की टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक पर सवार दो महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को चैनपुर स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जहां से हालत गंभीर देखते हुए एक सीवान रेफर कर दिया गया। घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार ओपी थाना क्षेत्र के माधवा पुर गांव निवासी बब्लू सिंह और रवी कुमार दोनो एक ही बाइक से बुधवार की सुवह मेंहदार जा रहे थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
