बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता राजेश कुमार ने एक श्रोता से साक्षात्कार लिया ,जिसमें उन्होंने बताया कि मिड डे मील के नाम पर केवल चावल मिलता है। वो भी दो या तीन महीने में एक बार ही मिलता है। बच्चों को कोई सहायता राशि भी नहीं दी जाती है।इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पानी की भी समस्या बनी रहती है। कई बार मोटर खराब होने या फिर कोई शिकायत करने पर वार्ड के लोग ध्यान नहीं देते हैं।मुखिया भी केवल आश्वासन ही देते हैं। ज़मीनी स्तर पर कोई कार्य नहीं होता है।