प्रखंड क्षेत्र में नील गायों का आतंक बढ़ गया है। जहां नील गायों द्वारा आए दिन फसल को बर्बाद करने के कारण किसानों को नुकसान हो रहा है। इस संबंध में बताया जा रहा है कि आए दिन नील गायों की झुंड के झुंड आकर खेतों लगी फसल को चर कर तथा अपने पैरों तले रौंद कर बर्बाद कर रही है।
