दरौंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन के सभागार में मंगलवार को एक दिवसीय खरीफ महोत्सव मनाया गया . खरीफ महोत्सव का उद्घाटन जिला परामर्शी एनएफएसएम अजय कुमार , एल . आर . ओ . अफजल अहमद , प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी सह प्रखंड उद्यान पदाधिकारी श्री राम सुमन ने दीप प्रज्वलित कर के किया .विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

महिलाओं ने रखा वट सावित्री का व्रत, बरगद और पीपल की फेरी लगाकर महिलाएं की पूजा-अर्चना सोनपुर---जेष्ठ माह की कृष्ण अमावस्या और सोमवती अमावस्या के अद्भुत संयोग पर सोनपुर प्रखंड के पहलेजाघाट स्थित रामजानकी मंदिर व हरिहरनाथ मंदिर के नारायणी तट पर स्थित पीपर व बरगद के पेड़ के अलावा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बड़ी संख्या में महिलाओं ने बरगद और पीपल की फेरी लगाकर पूजा अर्चना करते हुए सुखद वैवाहिक जीवन और पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने को वट सावित्री व्रत रखकर वट वृक्ष व सोमवारी अमावस्या का व्रत रख बरगद वृक्ष की विधिवत पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कोरोनावायरस के चलते पिछले 2 वर्षों से महिलाएं घरों में ही इस पूजा को करती थी। लेकिन इस बार महिलाओं में इस त्यौहार को लेकर खासा उत्साह दिख रहा है। महिलाओं ने पूजा में सर्वप्रथम जल, मौली, रोली, कच्चा सूत, भीगा चना, फूल व धूप चढ़ाया। किसी ने वटवृक्ष के तने पर 7 से 13 फेरी और पीपल वृक्ष के तने पर 113 बार कच्चे सूत से परिक्रमा कर पूजा का फल प्राप्त किया । हरिहरनाथ मन्दिर के मुख्य अर्चक सुशील चन्द्र शास्त्री बताते हैं कि इस दिन हर सुहागिन महिलाएं अगर पीपल और मटका धागे बांधकर पूजा अर्चना करते हुए परिक्रमा करती है तो वह सदैव सुहागिन रहेगी उन्होंने यह भी बताया कि सावित्री और सत्यवान की कथा सुनने का विशेष महत्व है। श्रद्धा पूर्वक कथा सुनने वाले लोगों के मनवांछित फलों की पूर्ति भगवान हरि स्वयं करते हैं। सती सावित्री देवी ने इसी दिन यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस ले आई थी। इस बार आज के दिन नक्षत्रों का अच्छा संयोग बना है।जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने सुबह 7:12 बजे से सर्वार्थ सिद्धि योग में वटवृक्ष की फेरी लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।सनातन धर्म को मानने वाली महिलाओं के लिए वट सावित्री व्रत और सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस व्रत को रखने से पति पर आए संकट दूर हो जाते हैं। और वह दीर्घायु प्राप्त करता है।

जीआरपी सोनपुर ने चोरी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल सोनपुर---सोनपुर जीआरपी ने 2012 में चोरी के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को छितरचक से गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया । इस बात की जानकारी देते हुए रेल थानाध्यक्ष जय सिंह टीयू ने सोमवार को बताया कि 2012 में चोरी के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को सोनपुर थाने के छितरचक निवासी राज किशोर राय को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया है

सोनपुर गंडक नदी में महिला ने लगायी छलांग , एसडीआरएफ की टीम ने बचाई उस की जान सोनपुर -- सोनपुर- हाजीपुर पुरानी गंडक पुल के नीचे गंडक नदी में छलांग लगाकर एक महिला ने सोमवार को कूद कर सुसाइड करने की कोशिश की लेकिन ईश्वर के महिमा के आगे कुछ नहीं चल सकता है । जैसे ही महिला गंडक नदी में कूदी वैसे ही लोग उपस्थित लोगों ने हो हल्ला शुरू कर दी जिससे नाविकों व एसडीआरएफ के टीम ने डूब रहे महिला को किसी तरह से उसे बचाने में कामयाब हो गया । डूब रही महिला का नाम सुमित्रा महतो, उम्र 55 वर्ष पति वीर चंद्र महतो, न्यू जलपाईगुड़ी के रहने वाली है। वैशाली जिला के भगवानपुर में रिश्तेदार कन आई थी, इस बात की जनकारी एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर गणेश ओझा ने सोमवार को बताया कि पुरानी गंडक पुल के नीचे बैठे लोगों ने शोर मचाया की महिला डूब रही है इसे बचाओ -बचाओ के शोर की आवाज सुनकर एसडीआरएफ के जवानों ने बाहर निकले और इंस्पेक्टर गणेश जी ओझा एसडीआरएफ हाजीपुर के कंपनी कमांडर के नेतृत्व में सभी जवान दौड़ करके गए, और महिला को बचाए और स्ट्रेचर पर किनारा लाए और स्ट्रेचर पर महिला को लिटा कर क्लब घाट हाजीपुर एसडीआरएफ टीम के कैंपस में लेकर लाया गया फिर महिला से पूछताछ करने के बाद इस घटना की जनकारी अनुमंडल पदाधिकारी व आपदा प्रभारी को सूचना दी गयी फिर प्रशासन द्वारा तुरंत ही एंबुलेंस मांगा कर उसे सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया गया । एसडीआरएफ के टीम एसआई उपेंद्र प्रसाद यादव, सिपाही पुरुषोत्तम कुमार सिंह, सिपाही शंभू कुमार, सिपाही मनोज कुमार, सिपाही सुशील पाल, गोताखोर रवि झा ,सिपाही लाल ,बाबू कुमार पूर्ण रूप से सहयोग करते हुए डूब रहे महिला को बचाने में सहयोग किया ।

हरिहरनाथ पुलिस ने सोनपुर नगर पंचायत कार्यालय से चोरी हुई बाइक को बरामद करते हुए चोर को किया गिरफ्तार सोनपुर ---सोनपुर नगर पंचायत कार्यालय के प्रधान सहायक सुनील कुमार का नगर पंचायत कार्यालय परिसर से 3 मई को उनका मोटरसाइकिल चोरी हो गया था । इस संबंध में पीड़ित ने हरिहर नाथ ओपी में प्राथमिकी दर्ज की थी । जहां पुलिस ने लगातार बाइक की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छापामारी शुरू कर दी । जहां छापामारी के दौरान हरिहरनाथ पुलिस ने बाइक को राहर दियर चौक से बरामद करते हुए सोनपुर थाने के जैतिया की रहने वाला सरोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इस बात की जानकारी देते हुए हरिहरनाथ ओपी प्रभारी विभा रानी ने सोमवार को बताई की बाइक को बरामद किया गया है और यह बाइक राहर दियर चौक में छापामारी कर बाइक व चोर सनोज कुमार को गिरफ्तार कर उसे जेल सोमवार को भेज दिया ।

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता हमारे लोकतंत्र की है आवश्यकता जितनी स्वतंत्र पत्रकारिता होगी उतना ही प्रजातंत्र भी सुदृढ व खुशहाल होगा ---संजीत कुमार सोनपुर ---देश में शासन व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने के लिए बनाए गए नियम जो काफी महत्वपूर्ण है । न्यायपालिका, कार्यपालिका ,विधायिका के साथ चौथा स्तम्भ कहे जाने वाले पत्रकारिता है लेकिन यह सभी धीरे-धीरे अपने अस्तित्व को खो रहा है । हर जगह में भ्रष्टाचार का दीमक धीरे-धीरे इसा स्तंभ को खत्म कर रहा है । सबसे ज्यादा असुरक्षित अगर है तो वह चौथा स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारिता है इसमें वैसे पत्रकारों को जिंदगी और मौत से प्रतिदिन जूझना पड़ता है जब वह जमीनी हकीकत व न्याय पूर्ण रिपोर्टिंग करते हैं तो उन्हें भ्रष्ट लोगों के कारण उनके जिंदगी खतरा में रहती है और कितने लोगों की जान भी चली गई लेकिन इस सारी समस्याओं का निदान करने के लिए ना ही केंद्र सरकार न हीं बिहार सरकार उन पत्रकार को ऊपर विशेष महत्व दे रहे हैं । 5 साल के लिए समाज से चुने जाने वाले जनप्रतिनिधियों को उनकी सुरक्षा ,मानदेय ,पेंशन कई तरह की सुविधाएं सरकार के द्वारा दी जाती है लेकिन उससे ज्यादाई मानदारी ,कर्मठता ,समाजसेवी के रूप में कार्य करने वाले और अपनी जिंदगी को दांव पर लगाकर कार्य करने वाले वैसे सोशल मीडिया ,प्रिंट , इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधुओं को कोई सुरक्षा ना देना कोई व्यवस्था ना करना एवं उनके बृद्धावस्था में कोई सहारा नही मिले जिन्होंने सदैव देश,समाज के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया हो और उन्हें कोई तेरा की सुविधाएं सरकार के तरफ से उपलब्ध ना हो इससे लगता है कि सरकार के कहीं ना कहीं सोच की कमी है । जिन चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारों के बदौलत सरकार के द्वारा दी गई विकास योजना की राशि में बंदरबांट का पर्दाफाश करने के साथ-साथ सामाजिक बुराइयों को जड़ से खत्म करने के लिए जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है वे आज अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं क्यो ? संजीत कुमार पत्रकार के कलम से --✍️ कलमकार हूं मैं सच ही लिखता हूं । तुम मेरी बातों को बुरा मानना छोड़ दो । सच लिखने से पहले इजाजत लूंगा तुमसे । तुम एक गलतफहमियां पालना छोड़ दो । क्या बिक जाऊं चंद सोने के सिक्कों में । अरे छोड़ो तुम मेरी कीमत आंकना छोड़ दो। ठीक है कभी एक वक्त की ही रोटी मिलेगी । तू मेरी ननिवालों का हिसाब लगाना छोड़ दो । करूंगा पर्दाफाश सब गुनाहों और घोटालों का । सच पर झूठ की कालिख लगाना छोड़ दो । कभी काटा जाऊंगा , कभी जहर ,तो कभी गोलियों भी खाऊंगा । हा मारा जाऊंगा पर क्या खामोश हो जाऊंगा । रोक लोगे मुझे झूठे ख्वाब सजाना छोड़ दो । तुम मेरी आवाज को कफन में दबाना छोड़ दो । सच के खजाना लेकर घूमता हूं। भर्स्ट लोग हमसे नजर बिछाना छोड़ दो । कलमकार हूं सच ही लिखता हूं और सच ही लिखूंगा । झूठ के तराजू मैं मुझे तौलना छोड़ दो ।

विद्युत विभाग ने नयागांव थाने में नामजद विद्युत चोरी करने वाले के ऊपर की प्राथमिकी दर्ज सोनपुर --नयागांव के कनीय विद्युत अभियंता रूपेश कुमार ने डुमरी बुजुर्ग एवं लहलादपुर में छापामारी कर दो विद्युत उपभोक्ताओं को विद्युत चोरी करने के आरोप में नयागांव थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। इस बात की जानकारी देते हुए नयागांव कनीय विद्युत अभियंता रूपेश कुमार ने रविवार को बताया कि नयागांव थाना क्षेत्र के डुमरी बुजुर्ग में छपमारी कर अमरनाथ सिंह पिता हरेंद्र सिंह ने ₹45832 बकाया रखने के बाद विद्युत विभाग ने 5.3. 21 को विद्युत विभाग द्वारा विद्युत विच्छेद कर दिया गया । बिना पैसा जमा किए हुए अवैध रूप से पुनः विद्युत का उपयोग चोरी-छिपे उपयोग कर रहा था । जिसे विद्युत विभाग को ₹19954 का छति हुआ । विद्युत विभाग ने छापामारी कर कुल ₹65786 का अर्थदंड लगाते हुए थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज की है वही धनंजय सिंह पिता युगल किशोर सिंह के घर लहलादपुर थाना नयागांव ने बिना मीटर लिए टोका फसाकर विधुत का उपयोग कर रहा था इनके विद्युत विभाग ने ₹19,954 का अर्थदंड लगाते हुए नयागांव थाने में प्राथमिकी दर्ज की है ।

महिलाओं ने रखा वट सावित्री का व्रत, बरगद और पीपल की फेरी लगाकर महिलाएं की पूजा-अर्चना सोनपुर---जेष्ठ माह की कृष्ण अमावस्या और सोमवती अमावस्या के अद्भुत संयोग पर सोनपुर प्रखंड के पहलेजाघाट स्थित रामजानकी मंदिर व हरिहरनाथ मंदिर के नारायणी तट पर स्थित पीपर व बरगद के पेड़ के अलावा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बड़ी संख्या में महिलाओं ने बरगद और पीपल की फेरी लगाकर पूजा अर्चना करते हुए सुखद वैवाहिक जीवन और पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रविवार को वट सावित्री व्रत रखकर वट वृक्ष व सोमवारी अमावस्या का व्रत रख बरगद वृक्ष की विधिवत पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कोरोनावायरस के चलते पिछले 2 वर्षों से महिलाएं घरों में ही इस पूजा को करती थी। लेकिन इस बार महिलाओं में इस त्यौहार को लेकर खासा उत्साह दिख रहा है। महिलाओं ने पूजा में सर्वप्रथम जल, मौली, रोली, कच्चा सूत, भीगा चना, फूल व धूप चढ़ाया। किसी ने वटवृक्ष के तने पर 7 से 13 फेरी और पीपल वृक्ष के तने पर 113 बार कच्चे सूत से परिक्रमा कर पूजा का फल प्राप्त किया । हरिहरनाथ मन्दिर के मुख्य अर्चक सुशील चन्द्र शास्त्री बताते हैं कि इस दिन हर सुहागिन महिलाएं अगर पीपल और मटका धागे बांधकर पूजा अर्चना करते हुए परिक्रमा करती है तो वह सदैव सुहागिन रहेगी उन्होंने यह भी बताया कि सावित्री और सत्यवान की कथा सुनने का विशेष महत्व है। श्रद्धा पूर्वक कथा सुनने वाले लोगों के मनवांछित फलों की पूर्ति भगवान हरि स्वयं करते हैं। सती सावित्री देवी ने इसी दिन यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस ले आई थी। इस बार आज के दिन नक्षत्रों का अच्छा संयोग बना है।जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने सुबह 7:12 बजे से सर्वार्थ सिद्धि योग में वटवृक्ष की फेरी लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।सनातन धर्म को मानने वाली महिलाओं के लिए वट सावित्री व्रत और सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस व्रत को रखने से पति पर आए संकट दूर हो जाते हैं। और वह दीर्घायु प्राप्त करता है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.