विद्युत विभाग ने नयागांव थाने में नामजद विद्युत चोरी करने वाले के ऊपर की प्राथमिकी दर्ज सोनपुर --नयागांव के कनीय विद्युत अभियंता रूपेश कुमार ने डुमरी बुजुर्ग एवं लहलादपुर में छापामारी कर दो विद्युत उपभोक्ताओं को विद्युत चोरी करने के आरोप में नयागांव थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। इस बात की जानकारी देते हुए नयागांव कनीय विद्युत अभियंता रूपेश कुमार ने रविवार को बताया कि नयागांव थाना क्षेत्र के डुमरी बुजुर्ग में छपमारी कर अमरनाथ सिंह पिता हरेंद्र सिंह ने ₹45832 बकाया रखने के बाद विद्युत विभाग ने 5.3. 21 को विद्युत विभाग द्वारा विद्युत विच्छेद कर दिया गया । बिना पैसा जमा किए हुए अवैध रूप से पुनः विद्युत का उपयोग चोरी-छिपे उपयोग कर रहा था । जिसे विद्युत विभाग को ₹19954 का छति हुआ । विद्युत विभाग ने छापामारी कर कुल ₹65786 का अर्थदंड लगाते हुए थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज की है वही धनंजय सिंह पिता युगल किशोर सिंह के घर लहलादपुर थाना नयागांव ने बिना मीटर लिए टोका फसाकर विधुत का उपयोग कर रहा था इनके विद्युत विभाग ने ₹19,954 का अर्थदंड लगाते हुए नयागांव थाने में प्राथमिकी दर्ज की है ।
