Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

दरियापुर सारण।।पूजा करने गई महिला के साथ छेडख़ानी की कोशिश

आरपीएफ सोनपुर के जवानों ने बच्ची को ट्रैन से किया बरामद सोनपुर -- पूर्व मध्य रेल के मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन से अपने दादी के साथ वह बच्ची दिल्ली जा रही थी और जैसे ही ट्रेन पर चढ़ी वैसे ही गाड़ी खुल गई जिसके कारण दादी व उनके परिवार ट्रेन में नही चढ़ी और वह छूट जाने के बाद वहां अफरातफरी का माहौल बन गया वहीं कई यात्रियों ने उस घटना की जनकारी नियंत्रण कक्ष में दी । जहां नियंत्रण कक्ष के द्वारा हाजीपुर व सोनपुर को इस तरह की घटना की जानकारी दी गयी । सोनपुर आरपीएफ इंस्पेक्टर रूपेश कुमार ने दल बल के साथ पहुंचकर आ रही 12565 अप बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रैन की तलाशी के दौरान उस बच्ची को एस 5 से बरामद कर लिया । इस बात की जानकारी देते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर रूपेश कुमार ने मंगलवार को बताया कि मुजफ्फरपुर स्टेशन से एक बच्ची ट्रेन में परिवार को छोड़कर पहले चढ़ गई। इसी क्रम में गाड़ी खुल जाने के कारण उसके परिवार वाले स्टेशन पर ही रह गए और इसकी जानकारी नियंत्रण कक्ष से जानकारी मिलते ही सोनपुर रेलवे स्टेशन पर आ रही गाड़ी 12565 अप बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रैन के एस 5 में तलाशी ली गयी जहाँ तलाशी के दौरान बच्ची व एक बैग व बोरा में रखे सामान बरामद किया गया । सोनपुर रेलवे स्टेशन पर उस बच्ची का उतार कर पूछताछ में अपना नाम-अनुष्का कुमारी (उम्र 09 वर्ष), पिता- राजू तिवारी, ग्राम- आदि गोपालपुर, थाना- बोचहा, जिला- मुजफ्फरपुर के रहने वाली है । बच्ची ने बतायी कि वह अपने दादी के साथ दिल्ली जाने वाली थी, लेकिन दादी ट्रेन पर नहीं चढ पाई तथा ट्रेन खुल गई। इस तरह वह अपने दादी से बिछड़ गई थी। सूचना मिलने पर बरामद बच्ची के दादी और अन्य परिजन के रेलवे सुरक्षा बल ने बच्ची के पहचान कराने के बाद सकुशल बच्ची व समान को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया ।

परसा सारण।। संध्या आरती सुनने के लिए भक्तों की उमरी भीड़

दरौदा प्रखंड क्षेत्र में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है पड़ रही भीषण गर्मी के कारण जहां लोगों का हाल बेहाल है वहीभीषण गर्मी का असर बाजारों पर और मुख्य मार्गों पर भी देखने को मिल रहा है जहां पर मुख्य मार्गों पर हमेशा गाड़ियों का आने जाने का तांता लगा रहता था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दरौदा प्रखंड क्षेत्र में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है जहां पड़ रही भीषण गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है भीषण गर्मी के कारण जहां लोग घर से निकलने में कतरा रहे हैं तो वही भीषण गर्मी मैं लो वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान देखे जा रहे हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

छपरा सीवान रेलखंड पर चैनवा- दरौंदा के मध्य जलालपुर के समीप पोल नम्बर 363/24 व 363/ 22 के बीच एक अज्ञात महिला ट्रेन से कटकर जान दे दी है इस संबंध में सूत्रों का कहना था घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि डाउन लिच्छवी एक्सप्रेस के चालक ने इसकी सूचना चैनवा स्टेशन मास्टर को दी. जिसके बाद चैनवा स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना दरौंदा स्टेशन मास्टर को दिया. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

प्रखंड मुख्यालय स्थित सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र के सभागार में मंगलवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशन को लेकर एक दिवसीय बैठक की गई बैठक में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के पेंशन धारियों के जीवन प्रमाण पत्र का प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य हो गया है. इसको लेकर बिहार सरकार पूरी तरह से कड़ी रुख अपनाया है. पूर्व में 31 मार्च 2022 को अंतिम समय सीमा निर्धारित किया गया था. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के सारण ज़िला के सोनपुर से साक्षी कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से विभा देवी से हुई। विभा देवी बताती है कि जल ही जीवन है। प्रतिदिन जल का उपयोग होता लेकिन जल का दुरूपयोग भी अधिक होता है। सभी को पता है कि मीठा जल कम है और खारा जल अधिक है। अगर मीठा जल को इसी प्रकार दुरूपयोग किया जाए तो आने वाला समय संकट भरा होगा। जल बचाने के लिए हमे कुछ कुछ बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है। जैसे अगर नल से जल का इस्तेमाल कर रहे है तो काम ख़त्म होने पर नल को अच्छे से बंद कर देना चाहिए। वहीं जैसे कपड़ा धोने में अगर पानी का ज़रुरत ज़्यादा नहीं है तो हमें अत्यधिक पानी का उपयोग नहीं करना चाहिए।