जीआरपी सोनपुर ने चोरी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल सोनपुर---सोनपुर जीआरपी ने 2012 में चोरी के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को छितरचक से गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया । इस बात की जानकारी देते हुए रेल थानाध्यक्ष जय सिंह टीयू ने सोमवार को बताया कि 2012 में चोरी के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को सोनपुर थाने के छितरचक निवासी राज किशोर राय को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया है