बिहार राज्य के सिवान जिले के महाराजगंज से मोबाइल वाणी संवाददाता अनीश ने नन्द कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी की मोरा में नल जल योजना के तहत लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों की माँग है की हम सभी को भी नल-जल योजना का लाभ मिलना चाहिए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहुलि फलदूधिया के पास से पुलिस ने जांच के दौरान चार चोरों को तीन चोरी की मोटरसाइकिल ले साथ गिरफ्तार किया गया है बरामद मोटसाइकिलें स्पलेंडर, ग्लैमर और एचएफ डीलक्स है। गिरफ्तार युवकों ने इस्लामगंज निवासी अजूबा कुमार, सहूलि फलदूधिया निवासी अखिलेश कुमार यादव व एमएच नगर थाना क्षेत्र के नवादा निवासी रामू कुमार यादव एवं गोलू कुमार यादव है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

शराबबंदी को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष के साथ की बैठक सोनपुर थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को शराब मुक्त पंचायत बनाने में सहयोग देने का दिया आश्वासन सोनपुर --बिहार में सुशासन बाबू के द्वारा लागू किए गए बिहार शराबबंदी अब धीरे-धीरे गांव में भी इसका असर देखने को मिल रहा है तो कहीं कहीं पर ग्रामीणों में जागरूकता भी आ रही है । शराब पीने से क्या क्या हानि होती है ,समाज ,घर ,परिवार के साथ साथ शराब से कितनी हानि होती है अब गांव में देखने व सुनने को मिल रहा है। ऐसा ही एक उदाहरण सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत शाहपुरा दियरा पंचायत के ग्रामीणों ने सोनपुर थाने परिसर में थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के उपस्थिति में एक बैठक सोमवार को करते हुए थानाध्यक्ष से शराब मुक्त पंचायत बनाने में सहयोग करने की अपील थानाध्यक्ष से ग्रामीणों ने की । जहां थानाध्यक्ष ने पूरी तरह से इस कार्य में सहयोग देने की बात कही। ग्रामीणों ने शाहपुर दियारा पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने एवं पंचायत को नशामुक्त करने हेतु थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के साथ बैठक करते हुए गाँव के उपस्थित धारस राय सरपंच प्रतिनिधि,कन्हैया जी मुकुन्द अधिवक्ता सह पूर्व सरपंच प्रतिनिधि,मृत्युंजय कुमार राय,राजकुमार राय अधिवक्ता,जवाहर बैठा पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि,संजय कुमार साह पंचायत समिति सदस्य, जग्गु प्रसाद राय, राजीव रंजन, अमर दास, नन्दकिशोर चौधरी पूर्व मुखिया, दीनानाथ राय शिक्षक, भोला राय भगत जी,विनोद सिंह, विजय सिंह, बिन्दु भूषण राय, शिवजी राय, झूलन राय, बीरबल विश्वकर्मा,राम प्रवेश राय वगैरह ने भाग लिए और नशामुक्ति हेतू बल दिया गया जिसमे दारू,स्मैक से आने वाला पीढी समाप्त हो जाएगा। इसे बचाने हेतु बैठक की गई।

सोनपुर थाना क्षेत्र के शिकारपुर के वार्ड नंबर 6 में अचानक रविवार की रात्रि में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने से घर के सभी सामान जलकर राख हो गया । इस संबंध में भगवती कुँवर पति नारायण महतो व बेचन महतो पिता नारायण महतो घर शिकारपुर थाना सोनपुर ने इस संबंध में सोनपुर सीओ व सोनपुर थाना को लिखित आवेदन सोमवार को देते हुए कहा कि रविवार की रात्रि में अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई जिससे आसपास के लोगों ने किसी तरह से आग पर तो काबू पा लिया लेकिन घर के सभी सामान जलकर राख हो गया जिससे लाख रुपये के करीब सामान जलकर राख हो गया है ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

ग्रामीणों के सौजन्य से चल रहे 24 घण्टे के अखंड अष्टयाम हुआ सम्पन्न

बिहार सरकार द्वारा शराब बंदी करने से लोगों के जीवन में सुधार हुआ है तथा शराबबंदी सफल माना जा रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दरौदा प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज महिलाओं का स्वास्थ्य संबंधित जांच की गई। इस संबंध में बताया गया प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांव से आई हुई महिलाओं का स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई। जिसमें एचआईवी कोरोना ब्लड प्रेशर शुगर की जांच की गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

दरौदा प्रखंड क्षेत्र के बाजारों में तरबूज की बिक्री में आई गिरावट के बाद व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। इस क्षेत्र के व्यापारियों का कहना था तरबूज की बिक्री में गिरावट आने के कारण उनका तरबूज सड़ रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

श्री हरिहर साई धाम सोनपुर के प्रांगण में स्थापना दिवस सह वार्षिकोत्सव मनाया गया| चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा स्थापित मंदिर के चेयरमैन शशिभूषण तिवारी एवं उनकी पत्नी सरोज तिवारी के द्वारा बाबा के अभिषेक पूजन , भजन भंडारे एवं पालकी यात्रा की पूर्व सूचना स्थानीय भक्तों को दी गयी थी| आज प्रातः से ही सभी कार्यक्रम सुनियोजित ढंग से हुए| सभी लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया| श्री साई नाथ के भजनों का सिलसिला लगातार जारी रहा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।