मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के सही तरी़के से क्रियान्वयन नहीं होने के कारण योजना की स्थिति काफी खराब बताई जाती रही है। हालांकि इसमें पंचायत प्रतिनिधियों से लेकर सरकारी मुलाजिमों की मिलीभगत के कारण योजना की राशि का बंदरबांट किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर हुई मारपीट की घटना में दस लोग घायल हो गए।सिसवन थाना क्षेत्र के नोनिया पट्टी गांव में शनिवार को दो पक्षों के आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में कुल आठ लोग घायल हो गए । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
चैनपुर ओपी थाना क्षेत्र के रामगढ़ पंचायत के बिरती गांव में शनिवार को दो पक्षों में झड़प हो गई। इसमें एक महिला कि घायल होने की सूचना है। झड़प के संबंध में बताया गया कि शनिवार की सुबह बिरती गांव में दो लोग पहुंचे तथा शौचालय सर्वे करने के नाम पर ग्रामीणों से आधार कार्ड तथा मोबाईल नंबर मांगने लगें तभी ग्रामीणों ने इसका विरोध किया ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सिसवन थाना क्षेत्र बखरी उबधी मुख्य मार्ग बखरी मठ के होटल के समीप अज्ञात बदमाशों ने उबधी गांव निवासी शंकर यादव से हथियार के बल गले से सोने की चेन छीन ली।घटना के संबंध में शंकर यादव ने बताया कि वे बाइक से चैनपुर बाजार से अपने घर उबधी वापस आ रहे थे कि बखरी गांव के होटल में बैठे तीन अपराधियों ने बाइक से पीछा कर उनको असलहों व चाकू का भय दिखा गले से सोने की चेन छीन ली ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आठ साल पूरा होने के खुशी में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा निकाली गईं विकास रथ यात्रा रविवार को सिसवन प्रखंड पहुंची। भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने विकास रथ यात्रा के रथ को सिसवन के महाराणा चौक से चलाकर चैनपुर अंबेडकर चौक पर बाबा साहब की प्रतिमा पर समाप्त किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मशरक के चाँद कुदरिया में आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गीत को लेकर मारपीट का वीडियो हुआ वायरल,एक दर्जन घायल। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के सारण जिला के मशरक प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता धर्मेंद्र पांडेय ने जानकारी दी की यहाँ के मजदूरों को मनरेगा योजना के तहत काम नहीं मिलता है। क्योंकि सभी कार्य जेसीबी से करवा लिया जाता है।रात के अँधेरे में ये सारे काम होते हैं।एक तरफ सरकार पलायन रोकने का प्रयास कर रही है। दूसरी तरफ मनरेगा अधिकारी मजदूरों का हक छीन कर अपनी तिजोरी भरने में लगे हुए हैं
मशरक में चुल्हे से निकली चिंगारी ने लिया विकराल रूप, लाखों की संपत्ति जलकर राख।विस्तृत खबर के लिए लिंक पर क्लिक करें।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आई कंसलटेंसी प्राइवेट लिमिटेड के द्वार केवाईपी एनुअल फंक्शन 2022 का आयोजन भेल्दी में किया गया ।जिसमें बच्चों को सरकार के द्वारा दी जाने वाली सरकारी अनुदान के विषय में जानकारी दी गई ।जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के नेशनल प्रेसिडेंट समाइल अहमद रविशंकर सीमा सिंह रामप्रवेश सिंह एसएन उपाध्याय डॉ श्याम नारायण प्रसाद एडिटर डायरेक्टर बिहार जबकि मंच का संचालन डायरेक्टर राकेश शरण के द्वारा किया गया इस अवसर पर आइ वैल्यू कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर भावेश सिंह स्टाफ आदिति सिंह शिल्पी सिंह वसीम रजा मोहम्मद रईस अंसारी लोगों का अभिवादन किया एवं मंच का संचालन करते हुए डायरेक्टर राकेश शारन द्वारा उपस्थित लोगों को धन्यवाद देते हुए सभा की समाप्ति की गई
दरौदा प्रखंड क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी मे पवर कट की समस्या से ग्रामीण है परेशान प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है इस समय प्रखंड में भीषण गर्मी पड़ रही है इसे लोगों का हाल बेहाल हो गया है लोग गर्मी से राहत पाने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
