सारण जिले के पानापुर प्रखंड मुख्यालय बाजार पानापुर तुर्की में स्थित राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड कार्यालय पर पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 75 वां जन्मदिन बड़े धूमधाम से केक काटकर के मनाया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। मौके पर उपस्थित पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा राजद सुप्रीमो की तस्वीर को सामने रखकर केक काटा गया एवं पहले तस्वीर को केक खिलाने के बाद सभी ने एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए केक खिलाया एवं पार्टी सुप्रीमो को जन्मदिन की बधाई दी। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राजद के जिला उपाध्यक्ष एवं पानापुर प्रखंड प्रभारी राजेश राय ने कहा कि गरीबों के मसीहा श्री लालू प्रसाद यादव जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है और जितनी विषम परिस्थितियों में उन्होंने समाज के दबे कुचले हुए लोगों की आवाज को बुलंद करने का बीड़ा उठाया और इस अभियान को जारी रखा यह निश्चित रूप से अनुकरणीय और प्रेरणादायक है। पार्टी के प्रखंड कार्यालय पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष रमेश प्रताप यादव पूर्व प्रत्याशी मदन राय प्रखंड उपाध्यक्ष ब्रजेश सिंह प्रखंड सचिव रितेश कुमार यादव उपाध्यक्ष गनेश महतो पूर्व अध्यक्ष झमेन्द्र राय कृष्णा राय राजू राय उमेश राय समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के धेनुकी में विद्युत विभाग द्वारा की गई छापामारी के दौरान बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़े जाने पर तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।इस संबंध में विद्युत विभाग के कनीय अभियंता भोला ठाकुर ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर धेनुकी निवासी विनोद महतो सनोज राउत एवं किशोर नट को नामजद करते हुए बिजली चोरी करने से विभाग को हुई क्षति का विवरण देकर प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सारण जिले के पानापुर प्रखंड में राजद की प्रखंड इकाई द्वारा सभी पंचायतों के प्रभारी मनोनीत किए गए हैं एवं शनिवार को प्रखंड राजद कार्यालय पर एक कार्यक्रम का आयोजन करके इसकी औपचारिक घोषणा की गई. राजद के प्रखंड कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष रमेश प्रताप यादव द्वारा औपचारिक तौर पर पत्र जारी करके प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों के प्रभारियों की सूची सार्वजनिक की गई एवं पार्टी के उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी गई. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर में 4 मजदूरों द्वारा एडवांस लेकर काम पर जाने से मना किए जाने एवं रुपए नहीं लौटाने के बाद ठेकेदार द्वारा स्थानीय थाने में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई गई है.मामले के संबंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के सोनबरसा निवासी भूपनाथ सिंह अपने ही गांव के चार मजदूरों को एडवांस रुपए देकर स्टील प्लांट में काम करने के लिए टाटा लेकर जा रहे थे लेकिन एडवांस रुपए लेने के बाद मजदूरों ने जाने से मना कर दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सारण जिले के पानापुर थाना परिसर में शनिवार को अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष द्वारा लगाए जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े चार मामलों में फैसला ऑन द स्पॉट सुनाते हुए चार मामलों का निष्पादन दोनों पक्षों की आपसी सहमति से कर दिया गया। इस संबंध में पानापुर सिओ रणधीर प्रसाद ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को लगने वालू जनता दरबार में भूमि विवाद के 14 मामले पहले से लंबित पड़े थे वहीं इस शनिवार को भी कुल 14 मामले जनता दरबार में आए और कुल 28 मामलों में से 4 मामलों का निष्पादन दोनों पक्षों की आपसी सहमति से मौके पर ही कर दिया गया। ज्ञातव्य हो कि थाना परिसर में प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार लगने के बावजूद भी इस शनिवार को क्षेत्र भर से आए हुए फरियादियों की संख्या अधिक देखी गई एवं प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों एवं गांवों से आये लोगों ने अपने-अपने भूमि विवाद के मामलों को जनता दरबार में रखा, इस शनिवार को चार मामलों का निपटारा किए जाने के बाद भी कुल 24 मामले जनता दरबार में लंबित रहे जिसमें वाद दायर करके अनुपस्थित रहने वाले वादी या प्रतिवादी पक्षों को थाना स्टेट से नोटिस किया गया।

/दरौंदा। थाना क्षेत्र के साहेब बाजार से पुलिस बजाज प्लैटिना बाइक से चार लीटर देशी महुवा शराब बरामद किया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि थाना के एसआई अमित कुमार सिंह शुक्रवार की संध्या में चंचौरा बाजार पर गश्त कर रहे थे. इस दौरान किसी ने थाना प्रभारी कैप्टन शाहनवाज को गुप्त सूचना दिया कि साहेब बाजार के पास मोटरसाइकिल पर शराब रख कर बिक्री की जा रही है. गुप्त सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी ने थाने के एसआई अमित कुमार सिंह को घटनास्थल पर भेजा. इधर पुलिस को देखते ही शराब धंधेबाज मोटरसाइकिल बाइक छोड़कर अंधेरा का फायदा उठाकर भाग निकला. घटनास्थल से पुलिस ने बाइक एवं शराब को जप्त कर थाने लाया. वही शराब धंधेबाज की पहचान नंदा टोला गांव निवासी स्व. गुलाब राय का लड़का लालबाबू राय के रूप में हुई है. पुलिस ने थाना कांड संख्या 153/22 में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है.

स्थानीय बाजार के राय मार्केट स्थित स्टार आटो सर्विस सेंटर में शुक्रवार की रात में चोरों ने दुकान ताला काटकर एवं शटर तोड़ कर करीब डेढ़ लाख रुपए की सम्पत्ति चुरा लिया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि महाराजगंज के तेवथा निवासी तैय्यब अली ने दरौंदा राय मार्केट में स्टार आटो सर्विस सेंटर की दुकान चलाते हैं. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दारौंदा। स्थानीय बाजार के राय मार्केट स्थित स्टार आटो सर्विस सेंटर में शुक्रवार की रात में चोरों ने दुकान ताला काटकर एवं शटर तोड़ कर करीब डेढ़ लाख रुपए की सम्पत्ति चुरा लिया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि महाराजगंज के तेवथा निवासी तैय्यब अली ने दरौंदा राय मार्केट में स्टार आटो सर्विस सेंटर की दुकान चलाते हैं. शनिवार की सुबह लोगों ने इसकी सूचना दुकानदार तैय्यब अली को दिया कि आपका दुकान खुला हुआ है. तुरंत दुकानदार तैय्यब अली दुकान पर पंहुच गये. दुकान में ताला तोड कर मोबिल ऑयल की 13 पेंटी जिसकी कीमत करीब एक लाख से अधिक की थी. 13 मोटरसाइकिल की टायर, क्लच प्लेट, कीमती मोटरसाइकिल का समान की चोरी हो गई है. चोरों द्वारा दुकान के तोड़े हुए ताले पीछे गढ़े में फेंका हुआ मिला. ग्रामीणों ने बताया कि 11 बजे तक स्थानीय चौकीदार पहरेदारी कर रहा था. घटना की सूचना दरौंदा पुलिस को दी गई. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दिया.

सोनपुर में नुपूर शर्मा के समर्थन में दर्जनों युवाओं ने निकाला पैदल मार्च मस्जीद मदरसा अगर तालीबानी सोंच को बढावा देता है तो यह चिंता जनक---राजीव सिंह सोनपुर-- राष्ट्रवादी विचार मंच के बैनर तले नुपूर शर्मा के समर्थन में शनिवार को गोविंदचक स्थित त्रिभुवन चौक से बजरंग चौक तक दर्जनों के संख्या में युवाओ ने पैदल मार्च निकाला । राष्ट्रवादी विचार मंच के नैतृत्व कर्ता राजीव सिंह ने कहा कि विगत एक सप्ताह से देश मे नुपूर शर्मा के ब्यान को लेकर देश भर मे भुचाल आया हुआ है तो वही दूसरी ओर शुक्रवार को जुम्मे के नमाज के बाद देश भर मे एक समुदाय विशेष द्वारा जिस प्रकार से आंदोलन किया गया और भय का माहौल बनाया जा रहा है । यह खेद जनक है, नुपूर शर्मा ने जो कहा वह कही से आप्पति जनक नही है और अगर है भी तो क्या देश मे कानुन नही है ? क्या किसी का सजा मस्जीद तय करेगी ?, क्या आइ एस आई का झंडा लहराना और पुतला बना कर बिजली के तार पर लटकाना यह कानुन इजाजत देता है क्या ? मस्जीद मे जुम्मा की नमाज अदा कर पत्थर बरसाना यही संदेश देता है क्या ? अगर ऐसा है तो यह देश का बहुसंख्यक समाज कदापी बर्दास्त नही करेगा और जगह जगह प्रतिकार होगा , किसी के भावना को आहत करने की इजाजत भारत की संविधान नही देता है पर हर गुनाह के सजा के लिए कानुन व्यवस्था है , कोई मस्जीद मदरसा अगर तालीबानी सोंच को बढावा देता है तो यह चिंता जनक है । इस पैदल मार्च में शामिल।रहे मनन ओझा , आलोक सिंह , पवन सिंह गगन , धर्मजागरण के अजय सिंह डबलु , संतोष सिह , रत्नेश सिंह , राकेश सिंह , मंटु पासवान , चंदन चौधरी , शैलेश , जय प्रकाश महतो , आदित्य सिंह , अमन सिंह , विशाल , सुरज भान , नितेश तिवारी , रंजय सिंह एवं अन्य दर्जनों कार्यकर्ता शामील हुए ।

हरिहर साईं के वार्षिकोत्सव को लेकर हुई बैठक हरिहर साईं का आज होगा 8 वी वार्षिकोत्सव सोनपुर--(चौथी वाणी )-सोनपुर श्री हरिहर साईं धाम के 8 वीं वार्षिकोत्सव के पूर्व दिवस शनिवार को मंदिर के संस्थापक सह चेयरमैन शशिभूषण तिवारी के द्वारा एक बैठक आयोजित की गई । इस बैठक में स्थानीय भक्तों को वार्षिकोत्सव की औपचारिक सूचना दी गई सभी भक्तों को बाबा के दरबार में रविवार को प्रातः काल से आयोजित कांकड़ ,आरती,मंगल स्नान, साईं कीर्तन,भोग प्रसाद खिचड़ी, एवं भंडारे में शामिल होने तथा साईं नाथ बाबा की विशेष कृपा प्राप्त करने की चर्चा की गई । इस बैठक में हरिहर साईं के व्यवस्थापक शशि भूषण तिबारी ने कहा कि साईं बाबा सर्व धर्म का सम्मान करने का संदेश तथा सबका मालिक एक का मूल मंत्र देते हैं । बाबा की सरलता भक्तों को बाबा के सानिध्य सुलभ करता है । श्रद्धा सबुरी का संदेश देने वाले श्री साईं संत भगवान के नमन हेतु सभी भक्त प्रति बद्ध हुए तथा प्रातः बेला में पुनः उपस्थित होने की चर्चा करते हुए साईं नाथ महाराज जी की जयकारे लगाए। वही हरिहर साईं ट्रस्ट के संस्थापक सरोज तिवारी ने कही कि विगत 2 वर्षों से बढ़ते कोरोना के प्रभाव के कारण उत्सव कार्यक्रम नही हुआ लेकिन इस बार धूमधाम के साथ हरिहर साईं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम मनाया जाएगा । सभी भक्तगण बाबा के दरबार मे पहुँच कर कोरोना जैसी महामारी से भक्तगणों को उद्धार करेगे । इस बैठक में उपस्थित रहे हरिहर साईं ट्रस्टी संस्थापक सरोज तिवारी, कोषाध्यक्ष सोनाली तिवारी, प्रसिद्ध समाजसेवी लालबाबू पटेल,रीना सिंह, जयंती केशरी, अनिता यादव,निशा केशरी,निधी कुमारी, सहित अनेक भक्त उपस्थित रहे।