दरौंदा। थाना क्षेत्र के जलालपुर झोर मठिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में मारपीट हो गई. स्व. कपिल गिरि की पत्नी कबूतरा देवी ने थाना में दिए आवेदन में लिखा है कि मेरे निजी जमीन पर घर का नींव डाल रहे है. जिसका विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे. हमारे चंपा कल पर हक जमा कर पानी भरने से मना कर रहे है. महिला ने छह लोगों को आरोपित किया है. इसमें अशोक गिरि, कृष्णा गिरि, सोनू गिरि, पिंटू गिरि, शोभा देवी, ललिता देवी शामिल है. इधर मारपीट के बाद घायलों का निजी अस्पताल में इलाज हुआ. इधर आवेदन देने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

/दारौंदा। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय बैठक अस्पताल प्रबंधक जितेंद्रर कुमार सिंह के नेतृत्व में हुआ. बैठक के दौरान 19 जून 2022 से 23 जून 2022 तक चलने वाली पोलियो उन्मूलन के संबंध में जानकारी दी गई. सभी एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं को अपने अपने कार्यक्षेत्र में घूम कर पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों प्लस पोलियो की खुराक पिलाएं. जिससे एक भी बच्चा छूट ना पाए. बैठक के दौरान एनएम नीतू कुमारी सुगंधि कुमारी माला कुमारी मंजू सिंह रंजू प्रसाद निर्मला सिंह रंजू कुमारी तथा आशा कार्यकर्ता सुनीला देवी प्रतिमा देवी संजू देवी शांति देवी बसंती देवी अमृता देवी मीना देवी ममता देवी प्रतिमा देवी इत्यादि मौजूद रही.

पुलिस ने शराब एवं बाइक को किया जब्त, शराब धंधेबाज फरार दरौंदा। थाना क्षेत्र के साहेब बाजार से पुलिस बजाज प्लैटिना बाइक से चार लीटर देशी महुवा शराब बरामद किया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि थाना के एसआई अमित कुमार सिंह शुक्रवार की संध्या में चंचौरा बाजार पर गश्त कर रहे थे. इस दौरान किसी ने थाना प्रभारी कैप्टन शाहनवाज को गुप्त सूचना दिया कि साहेब बाजार के पास मोटरसाइकिल पर शराब रख कर बिक्री की जा रही है. गुप्त सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी ने थाने के एसआई अमित कुमार सिंह को घटनास्थल पर भेजा. इधर पुलिस को देखते ही शराब धंधेबाज मोटरसाइकिल बाइक छोड़कर अंधेरा का फायदा उठाकर भाग निकला. घटनास्थल से पुलिस ने बाइक एवं शराब को जप्त कर थाने लाया. वही शराब धंधेबाज की पहचान नंदा टोला गांव निवासी स्व. गुलाब राय का लड़का लालबाबू राय के रूप में हुई है. पुलिस ने थाना कांड संख्या 153/22 में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है.

दरौंदा। स्थानीय बाजार के राय मार्केट स्थित स्टार आटो सर्विस सेंटर में शुक्रवार की रात में चोरों ने दुकान ताला काटकर एवं शटर तोड़ कर करीब डेढ़ लाख रुपए की सम्पत्ति चुरा लिया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि महाराजगंज के तेवथा निवासी तैय्यब अली ने दरौंदा राय मार्केट में स्टार आटो सर्विस सेंटर की दुकान चलाते हैं. शनिवार की सुबह करीब 6 बजे के आसपास लोगों ने इसकी सूचना दुकानदार तैय्यब अली को दिया कि आपका दुकान खुला हुआ है. तुरंत दुकानदार तैय्यब अली दुकान पर पंहुच गये. दुकान में ताला तोड कर मोबिल ऑयल की 13 पेंटी जिसकी कीमत करीब एक लाख से अधिक की थी. 13 मोटरसाइकिल की टायर, क्लच प्लेट, कीमती मोटरसाइकिल का समान की चोरी हो गई है. चोरों द्वारा दुकान के तोड़े हुए ताले पीछे गढ़े में फेंका हुआ मिला. ग्रामीणों ने बताया कि 11 बजे तक स्थानीय चौकीदार पहरेदारी कर रहा था. घटना की सूचना दरौंदा पुलिस को दी गई. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दिया. इस संबंध में दरौंदा थाना प्रभारी कैप्टन शहनवाज ने बताया कि इस चोरी मामले में सभी बिन्दुओं पर जांच चल रही है.

दारौंदा। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय बैठक अस्पताल प्रबंधक जितेंद्रर कुमार सिंह के नेतृत्व में हुआ. बैठक के दौरान 19 जून 2022 से 23 जून 2022 तक चलने वाली पोलियो उन्मूलन के संबंध में जानकारी दी गई. सभी एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं को अपने अपने कार्यक्षेत्र में घूम कर पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों प्लस पोलियो की खुराक पिलाएं. जिससे एक भी बच्चा छूट ना पाए. बैठक के दौरान एनएम नीतू कुमारी सुगंधि कुमारी माला कुमारी मंजू सिंह रंजू प्रसाद निर्मला सिंह रंजू कुमारी तथा आशा कार्यकर्ता सुनीला देवी प्रतिमा देवी संजू देवी शांति देवी बसंती देवी अमृता देवी मीना देवी ममता देवी प्रतिमा देवी इत्यादि मौजूद रही.

विस्तृत खबर ले लिए लिंक पर क्लिक करें।

दरौदा थाना परिसर में जमीनी विवाद को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें अंचल के वरीय पदाधिकारी एवं थाना के वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे आज के जनता दरबार में प्रखंड क्षेत्र के गांव पंचायत के जमीन से विवादित मामले को लेकर लोग पहुंचे हुए हैं जहां पर वरीय पदाधिकारी द्वारा सारे मामले को देखते हुए उस पर उचित निर्णय लेते हुए आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश दी गई

दरौदाप्रखंड क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है पड़ रही भीषण गर्मी के कारण लोग दोपहर के बाद घर से निकलने में कतरा रहे हैं जिसका असर प्रखंड के बाजारों एवं सड़कों को देखी जा रही है प्रखंड क्षेत्र की प्रमुख बाजार एवं मुख्य सड़कों पर लोगों का आने जाने का ताता लगा रहता था तो वहीं दोपहर के बाद सुनसान देखने को मिल रही है

आज भी समाज में लड़के-लड़कियों को अंतर समझते हैं जबकि लगातार लड़के लड़की से आगे प्रगति की ओर बढ़ रही है । ऐसे में लोगों को जागृत होना चाहिए । लड़का लड़की एक समान है । इसे भेदभाव ना करें । लड़की से ही लड़का की उत्पत्ति होती है ।

विस्तृत खबर ले लिए लिंक पर क्लिक करें।