दरौंदा। थाना क्षेत्र के जलालपुर झोर मठिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में मारपीट हो गई. स्व. कपिल गिरि की पत्नी कबूतरा देवी ने थाना में दिए आवेदन में लिखा है कि मेरे निजी जमीन पर घर का नींव डाल रहे है. जिसका विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे. हमारे चंपा कल पर हक जमा कर पानी भरने से मना कर रहे है. महिला ने छह लोगों को आरोपित किया है. इसमें अशोक गिरि, कृष्णा गिरि, सोनू गिरि, पिंटू गिरि, शोभा देवी, ललिता देवी शामिल है. इधर मारपीट के बाद घायलों का निजी अस्पताल में इलाज हुआ. इधर आवेदन देने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.