सोनपुर थाना क्षेत्र के शिकारपुर के वार्ड नंबर 6 में अचानक रविवार की रात्रि में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने से घर के सभी सामान जलकर राख हो गया । इस संबंध में भगवती कुँवर पति नारायण महतो व बेचन महतो पिता नारायण महतो घर शिकारपुर थाना सोनपुर ने इस संबंध में सोनपुर सीओ व सोनपुर थाना को लिखित आवेदन सोमवार को देते हुए कहा कि रविवार की रात्रि में अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई जिससे आसपास के लोगों ने किसी तरह से आग पर तो काबू पा लिया लेकिन घर के सभी सामान जलकर राख हो गया जिससे लाख रुपये के करीब सामान जलकर राख हो गया है ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।