शराबबंदी को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष के साथ की बैठक सोनपुर थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को शराब मुक्त पंचायत बनाने में सहयोग देने का दिया आश्वासन सोनपुर --बिहार में सुशासन बाबू के द्वारा लागू किए गए बिहार शराबबंदी अब धीरे-धीरे गांव में भी इसका असर देखने को मिल रहा है तो कहीं कहीं पर ग्रामीणों में जागरूकता भी आ रही है । शराब पीने से क्या क्या हानि होती है ,समाज ,घर ,परिवार के साथ साथ शराब से कितनी हानि होती है अब गांव में देखने व सुनने को मिल रहा है। ऐसा ही एक उदाहरण सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत शाहपुरा दियरा पंचायत के ग्रामीणों ने सोनपुर थाने परिसर में थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के उपस्थिति में एक बैठक सोमवार को करते हुए थानाध्यक्ष से शराब मुक्त पंचायत बनाने में सहयोग करने की अपील थानाध्यक्ष से ग्रामीणों ने की । जहां थानाध्यक्ष ने पूरी तरह से इस कार्य में सहयोग देने की बात कही। ग्रामीणों ने शाहपुर दियारा पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने एवं पंचायत को नशामुक्त करने हेतु थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के साथ बैठक करते हुए गाँव के उपस्थित धारस राय सरपंच प्रतिनिधि,कन्हैया जी मुकुन्द अधिवक्ता सह पूर्व सरपंच प्रतिनिधि,मृत्युंजय कुमार राय,राजकुमार राय अधिवक्ता,जवाहर बैठा पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि,संजय कुमार साह पंचायत समिति सदस्य, जग्गु प्रसाद राय, राजीव रंजन, अमर दास, नन्दकिशोर चौधरी पूर्व मुखिया, दीनानाथ राय शिक्षक, भोला राय भगत जी,विनोद सिंह, विजय सिंह, बिन्दु भूषण राय, शिवजी राय, झूलन राय, बीरबल विश्वकर्मा,राम प्रवेश राय वगैरह ने भाग लिए और नशामुक्ति हेतू बल दिया गया जिसमे दारू,स्मैक से आने वाला पीढी समाप्त हो जाएगा। इसे बचाने हेतु बैठक की गई।