छपरा-सिवान मुख्य मार्ग के एन एच 531 पर दाउदपुर थाना के पूरब स्थित सोनिया पेट्रोल पंप के समीप बाइक की ठोकर से एक चिकित्सक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिनका उपचार के दौरान मौत हो गयी। मृत चिकित्सक दाउदपुर थाना क्षेत्र के बनवार गांव निवासी स्व.रामदत्त सिंह के 64 वर्षीय पुत्र डॉ.सुरेश सिंह बताए जाते है। घटना उस वक्त की है जब चिकित्सक शनिवार की शाम दाउदपुर बाजार स्थित अपने निजी क्लिनिक से मरीज को देखने के उपरांत साइकिल से अपने घर जा रहे थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
छपरा-सिवान मुख्य मार्ग के एन एच 531 पर स्थित दाउदपुर बस स्टैंड के समीप एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसमे महिला की हालत काफी चिंताजनक बताई जाती है। जख्मी दंपति सिवान जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहुली गांव निवासी सुरेश राम एवं आशा देवी बताए जाते है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के सारण जिला मोबाइल वाणी संवाददाता अजय कुमार ने विक्रम से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया कि जल के कमी और प्रदूषित होने के कारण आज हम कई तरह की परेशानियों का सामना कर रहे हैं। इसलिए यह बहुत जरुरी है की हम आने वाली पीढ़ी के लिए पानी का बचाव करें।आजकल शुद्ध पानी के तलाश में लोग डब्बे का पानी पीना शुरू कर दिया है।लेकिन यह तो केवल अमीर लोग ही पी सकते हैं। गरीब परिवारों के लिए यह मुश्किल है। इसलिए हमें पानी के संरक्षण पर ध्यान देना जरुरी है।नल-जल योजना के तहत ही हम कई बार देखते हैं,पाईप क्षतिग्रस्त होने या नल टुटा होने के कारण पानी बर्बाद होता रहता है। इन सभी समस्याओं के प्रति हमें जागरूक होने की जरूरत है।इससे भी जल संकट को कम किया जा सकता है। जल सकंट के कारण फसल भी नहीं हो पायेगी। इसलिए हम सबको जल बचाव के प्रति जागरूक होने की जरूरत है
रोजगार के लिए परेशान हैं मनरेगा मजदूर,बस्ती जलाल के गांवों में गरज रही है जेसीबी मशीन सोनपुर --सोनपुर अनुमंडल क्षेत्र के दिघवारा प्रखंड के बस्ती जलाल पंचायतों के गांवों मे संपर्क मार्ग निर्माण की बात हो या अमृत सरोवर की खुदाई मजदूरों के स्थान पर जेसीबी से धरल्ले से कराई जा रही है काम।ताजा मामला मंगलवार को चवर की उड़ाही में देखने को मिला जब फोरलेन के उत्तर स्थित नहर की खुदाई दिन के उजाले में जे सी बी से करवाई जा रही थी। वही जब पँचायत के कुछ जागरूक युवाओं ने इसको लेकर विरोध जताते हुए पूछताछ शुरू किया तब जे सी बी चालक पहले तो इसकी सूचना मुखिया के परिजनों को दिया वही बाद में माहौल बिगड़ता देख जेसीबी लेकर भाग खड़ा हुआ। दिन में धरल्ले से चल रही जेसीबी मशीन गरीबों के हक की मजदूरी छीन रही है। गरीब ग्रामीणों को रोजगार और रोटी देने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही मनरेगा योजना जिम्मेदारों की मनमानी की भेंट चढ़ गई है। यहां जेसीबी मशीन से खोद कर मिट्टी डाली जा रही जबकि नियमानुसार यह काम गांव के मनरेगा जॉब कार्ड धारकों के माध्यम से होना चाहिए था।एक तरफ सरकार ने ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों को रोजगार के लिए महानगरों की ओर प्लान ना करें उसके लिए ग्रामीणों को रोजगार गारंटी योजना के तहत रोजगार मुहैया करवाया जा रहा है। किंतु इस योजना में भी ग्राम पंचायतों के जिम्मेदार इस आपदा को अवसर बनाकर अपनी तिजोरी तो भर ही रहे हैं ।वही बेरोजगार ग्रामीणों के हक पर डाका डालते हुए उनसे रोजगार भी छीन रहे हैं। जिसके चलते मजदूरों को रोजगार से वंचित रहना पड़ रहा है। वही मनरेगा अधिकारी अपना स्वार्थ साधते हुए शासन के नियमों का उल्लंघन भी कर रहे हैं। हालांकि दिन के उजाले में दबंगई से काम कराए जाने को लेकर ग्रामीणों में खासा आक्रोश है।जनप्रतिनिधि दिन के उजाले में ही प्रशासनिक अधिकारियों की आंखों में धूल झोंकने को आमादा है और अपने कारनामों को अंजाम दे रहे है। अब देखना यह है कि दिघवारा प्रखंड के बस्ती जलाल पंचायत में मनरेगा मजदूरों के हकमारी पर सबधित अधिकारी कब संज्ञान लेते हैं।
भीषण गर्मी का अवसर मुख्य सड़कों पर भी देखने को मिल रहा है कंचन में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल है लोग दोपहर के बाद घर से निकलने में कतरा रहे हैं तो नहीं पड़ रही भीषण गर्मी का मुख्य सड़कों पर भी देखने को मिल रहा है जहां मुख्य सड़कों पर लोगों का आना जाने का ताता लगा रहता था वह दोपहर के बाद सुनसान देखा जा रहा है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
प्रखंड क्षेत्र में जेठ पूर्णिमा को लेकर श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा सुमन के साथ पूजा अर्चना की श्रद्धालुओं द्वारा घर मे मंदिरों में जेठ पूर्णिमा के अवसर पर पूजा अर्चना करते हुए घर में सुख संपत्ति और ऐश्वर्या की कामना की हिंदू धर्म में जेठ पूर्णिमा का काफी ज्यादा महत्त्व होता है इस दिन से जेठ माह की समापन हो जाती है तथा आषाढ़ माह का शुभारंभ होता है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ा कर सरकार ने सही निर्णय लिया है। इस उम्र तक बच्चियाँ पढ़ाई भी कर पायेगी और उनका सही से विकास भी हो जाता है
नयागांव थाना क्षेत्र के रसूलपुर पंचायत के महमुदचक खुरहॉ दियरा क्षेत्र में नयागांव पुलिस ने छापामारी कर एक देशी शराब भट्टी को ध्वस्त कर दिया वही मौके पर 300 लीटर अर्धनिर्मित देसी शराब को भी विनिस्ट कर दिया। इस बात की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम ने मंगलवार को बताया कि एक भट्टी को ध्वस्त किया गया है जबकि 300 लीटर अर्धनिर्मित शराब को विशिष्ट करते हुए शराब बनाने वाले सभी सामान को तोड़फोड़ किया गया है ।
महाराजगंज प्रखंड में उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती होने से क्षेत्र के लोगों की बढ़ रही है परेशानी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के सिवान जिले के महाराजगंज से मोबाइल वाणी संवाददाता अनीश ने अंगद से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी की महाराजगंज नगर पंचायत में नाली टूट कर काफी जर्जर हो गई है।पानी निकासी की सुविधा नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।इसके साथ ही वर्षा के समय समस्या और गंभीर हो जाती है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
