सिसवन थाना क्षेत्र के भीखपुर गांव के एक युवक कि पचरुखी थाना क्षेत्र के चाप गांव में मंगलवार की दोपहर ट्रेन के चपेट मे आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृत युवक भीखपुर गांव निवासी चांद महमद का पुत्र निजामूदिन अंसारी ( 20) है।बताया जाता है कि निजामुदिन बीते मंगलवार सुबह करीब 7 बजे सुबह घर से खाना खा कर बिना बताए कहीं चला गया और वापस घर नहीं लौटा। बुधवार कि सुबह घर वालों ने खोजबीन शुरू किया तो पता चला की पचरुखी थाना क्षेत्र के चाप गांव में मंगलवार की दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से निजामुदीन कि मौत हो गई हैं। ग्रामीणों ने बताया की घटना की सूचना मृतक के परिजन को सोशल मिडिया के माध्यम से हुईं।जानकारी मिलते हीं परिजन सिवान पहुंचे। जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हालांकी इस मामले में परिजन कुछ बताने से इंकार कर रहे थे।घटना के संबंध मे जितनी मुंह उतनी बात कहीं जा रहीं हैं। इधर पुलिस मामले की जांच मे जुट गई हैं।

मांझी प्रखण्ड क्षेत्र के दाउदपुर पंचायत अन्तर्गत दुमदुमा गांव में बुधवार को एक जनवितरण प्रणली की दुकान की जांच मांझी एमओ के द्वारा की गई। बताया जाता है पीडीएस दुकानदार दूधनाथ प्रसाद द्वारा उपभोक्ताओं के बीच राशन वितरण किया जा रहा था। जहाँ वितरण के दौरान पीडीएस दुकानदार द्वारा सिर्फ चावल वितरण कर रहे थे। गेंहू का वितरण नही किया जा रहा था। जब उपभोक्ताओं ने गेंहू की मांग किया तो डीलर ने जवाब दिया कि गेंहूँ नही मिला है। जिसको लेकर उपभोक्ताओं ने हंगामा करना शुरू किया जिसकी जानकारी सम्बंधित विभाग के एमओ एवं एसडीओ को मिली। जिसके बाद एसडीओ के निर्देश पर बुधवार को एमओ ने दुमदुमा गांव पहुच पीडीएस दुकान लाइसेंस नम्बर 4116 की गहनता से जांच पड़ताल किया और उपभोक्ताओं की समस्या की जानकारी ली। इस संबंध में एमओ ने बताया कि दुकानदार व उपभोक्ताओं से पूछताछ कर सभी विंदुओं पर गहनता से जांच की गई है। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट वरीय पदधिकारी को भेजा जाएगा।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

दाउदपुर थाना क्षेत्र के इनायतपुर गांव के शिव मंदिर के समीप जंगल मे बुधवार को ग्रामीणों ने एक बाइक चोर को रंगे हाथ पकड़कर जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बलोखडा गांव निवासी अनिल राय की मोटरसाइकिल दरवाजे पर खड़ी थी। जिसे मंगलवार की देर रात्रि चोरी कर ली गई। जिसकी जानकारी घर वालो को सुबह हुई जब दरवाजे पर से बाइक अपने स्थान से गायब मिली। घण्टो इधर-उधर ढूढने के बाद भी बाइक का कोई आता पता नही चला। तभी कुछ देर बाद बुधवार को इनायतपुर शिवमंदिर के पीछे झाड़ी में एक बाइक खड़ी दिखाई दी। जहा जाकर देखा गया कि एक व्यक्ति बाइक के पीछे बैठ कर उसका नम्बर प्लेट खोल रहा है। लोगो ने तुरंत उसे पकड़ लिया और इसकी सूचना दाउदपुर थाना पुलिस को दी। उसके बाद मौके पर पहुची पुलिस को लोगो ने बाइक चोर को सुपुर्द कर दिया। इस संबंध पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया बाइक चोर इनायतपुर गांव निवासी स्व.रामलाल साह का पुत्र अजय साह बताया जाता है। जिससे पुलिस अन्य बाइक चोरी के मामले में आवश्यक पूछताछ कर कर रही है।

परसादी के वार्ड 13 में समुदाय भवन का रंग पेंट तेजी से जारी

बिहार राज्य के सारण जिला केदिघवारा प्रखंड से से मोबाइल वाणी संवाददाता अजय कुमार ने मुन्ना गिरी से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि जल संकट बढ़ने का मुख्य कारण पेड़ो की कटाई है।हमलोग पेड़ उतना नहीं लगा रहे है जितना की पेड़ काट रहे हैं। अगर हम पेड़ लगाते तो जल का लेबल ऊपर आता लेकिन जल का स्तर नीचे जा रहा है। जब संकट बढ़ रहा तो पानी की जरूरत हमें सही मात्रा में नहीं मिल रही है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

बिहार राज्य के सारण ज़िला से संजीत कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि भारतीय स्टेट बैंक गाय बाजार सोनपुर की शाखा में एक व्यक्ति का ₹66000 रुपए लेकर उचक्के मंगलवार को फरार हो गया। इस बात की जानकारी जैसे ही हरिहरनाथ ओपी पुलिस को हुई । ओपी प्रभारी विभा रानी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई। इस संबंध में पूछे जाने पर ओपी प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वही सीसीटीवी का टेक्नीशियन नहीं होने के कारण मंगलवार को उचक्के की पहचान नहीं हो पाई।

बिहार राज्य के सारण ज़िला से संजीत कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि सोनपुर के हरिहर नाथ मंदिर स्थित नारायणी नदी में एक 20 वर्षीय युवक स्नान करने के दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया । इस घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी जहां उसके परिजन माता ज्ञानती देवी रोते -बिलखते सोनपुर पहुंचा लेकिन मंगलवार के दिन तक काफी खोजबीन एसडीआरएफ की टीम की लेकिन कोई पता नहीं चल पाया ।

दरौदा प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोनावायरस से बचाव हेतु टीकाकरण अभियान के तहत 12 प्लस 18 प्लस एवं अन्यलोगों को टीका दी दी गई इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों का कहना था कि प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांव से लोग आए हुए थे जिन्हें कोरोना वायरस से बचाव हेतु प्रथम व द्वितीय डोज एवं बूस्टर डोज दी गई स्वास्थ्य कर्मियों का कहना था कि टीकाकरण अभियान जोरों से चलाया जाता है समय-समय पर विशेष टीकाकरण अभियान भी आयोजित की जाती है

बिहार राज्य के दरौंदा प्रखंड से सुधीर पांडेय ने बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दरौदा प्रखंड क्षेत्र में पड़ रहे भीषण गर्मी में जहां लोगों का हाल बेहाल है भीषण गर्मी से लोग काफी परेशान देखे जा रहे हैं तो वही भीषण गर्मी में सरकार के महत्वपूर्ण योजना नल जल योजना का जल हर घर तक शुद्ध रूप से पहुंच रहा है कि नहीं इस संबंध में ग्रामीणों से एक सर्वे के माध्यम से जानकारी ली गई जहां ग्रामीणों का कहना था कि हां मुझे समय-समय पर नल जल का शुद्ध जल मिल रहा है

माँझी प्रखंड के सलेमपुर स्थित राम कृष्ण मिशन आश्रम परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर दर्जनों मरीजो की स्वास्थ्य जांच की गई तथा मरीजों को निःशुल्क दवा आदि वितरित की गई। छपरा रामकृष्ण मिशन के सौजन्य से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में जिले के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ राजीव रंजन डॉ बिनोद सिंह तथा डॉ अमित तिवारी ने आदि ने मरीजो का शुगर ब्ल्डप्रेशर, आस्थमा आदि विभिन्न रोगों की जांच की तथा निःशुल्क दवा का भी वितरण किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।