सोनपुर नगर पंचायत के एक नाबालिक बच्ची के बहला-फुसलाकर गांव के दो युवक ने उसे हाजीपुर 27 मई को ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था फिर सोनपुर के एक बगीचा ने उसे छोड़ दिया था। इस घटना की आपबीती बच्ची अपने परिजनों को सुनाई जहां परिजनों ने हरिहरनाथ ओपी में गाँव के 2 युवक को नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकात करते हुए छापामारी शुरू कर दी। इस बात की जानकारी देते हुए हरिहरनाथ ओपी प्रभारी विभा रानी ने बुधवार को बताई की दोनों आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी शुरू कर दी गई जहां आरोपी पुलिस के दविश से घबरा कर दोनों आरोपीने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है ।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

हुसैनगंज कि अबिबा प्रवीन का बिहार अंडर-17 फुटबॉल टीम में हुआ चयन आल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन द्वारा घोषित बिहार की 20 सदस्यीय टीम में हुसैनगंज प्रखंड से एक खिलाड़ी अबिबा प्रविन के शामिल होने से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। हांलांकि सभी लड़कियों का चयन 24 मई से 12 जुन तक सिवान के रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी मैरवा के स्टेडियम मे आयोजित राज्यस्तरीय चयन सह प्रशिक्षण शिविर मे बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। जबकि मूल रूप से सिवान जिले के हुसैनगंज प्रखंड निवासी मो कलाम कि पुत्री अबिबा उच्च विद्यालय खोदाईबारी की 9 वीं कि छात्रा रही है। वह फिलहाल खोदाईबारी में स्थित फुटबॉल मैदान में कोच सोहन लाल से प्रशिक्षण पिछले पांच वर्षों से ले रही है। कोच ने बताया कि मुझे शनिवार को जानकारी मिली कि अबिबा का अंडर-17 बिहार फुटबॉल टीम में चयन हुआ है। जिसके बाद मैं ने खुशी जाहिर करते हुए अपनी खिलाड़ी को बाधाई दिया। वहीं उसके साथी खिलाड़ियों ने भी खुशियां मनाई। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि अबिबा का चयन होना बड़े गर्व की बात है कियों की खोदाई बारी का मान सम्मान बढ़ाया और ग्रामीण परिवेश से निकल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया रही है।हुसैनगंज प्रखंड के पूर्व प्रमुख बाबूदीन आजाद ने अबिबा के चयन पर उनके कोच और अबिबा को बधाई दी है। यह खिलाड़ी आल इंडिया फुटबाल फेडरेशन द्वारा आसाम के शहर गुहाटी में 18 जुन से 4 जुलाई तक चलने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए बिहार की 20 सदस्सीय टीम मे खेलेंगीं। मदर टेरेसा टिम के कोच सोहन लाल ने बताया कि इस शिविर के लिए मदर टेरेसा टिम से तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ था, जिसमे से एक खिलाड़ी ही बिहार जुनियर टीम मे जगह बनाने मे सफल रहीं। चयनित खिलाड़ी अबिबा प्रविन (चांदनी) हैं जो हुसैनगंज के खोदाईबारी मदर टेरेसा स्पोर्ट्स क्लब की खिलाड़ी हैं। चयनित सभी खिलाड़ी सोमवार को बिहार टीम के साथ गुहाटी के लिए रवाना हो गई। इनके चयन पर पूर्व मुखिया कुमार अनुप,पूर्व सरपंच शंभू सिंह, सुभाष कुमार, खिलाड़ी बबलु खान,सम्शाद अली,मतलुब अंसारी, जहांगीर अंसारी,रामु यादव,विपेन्दर यादव,मो तनवीर, इम्तियाज,मो शमीम सहित कई लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

हुसैनगंज प्रखण्ड मुख्यालय पर आज SDM रामबाबू बैठा पहुंचे तथा प्रखण्ड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया वही इस मौके पर BDO राकेश कुमार चौबे,व CO तथा प्रखण्ड कार्यालय में तैनात सभी कर्मचारी मौजूद रहे

परसा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में देर शाम आई धूल भरी आंधी से लोगों की हुई परेशानी

विस्तृत खबर ले लिए लिंक पर क्लिक करें।

विस्तृत खबर ले लिए लिंक पर क्लिक करें।

बारवे गांव में महालक्ष्मी यज्ञ को लेकर भव्य कल्स यात्रा निकाली गई

विस्तृत खबर ले लिए लिंक पर क्लिक करें।

मांझी बुधवार को माँझी स्थित इंडियन बैंक की शाखा में पैसा जमा करने आई एक महिला को झांसा देकर एक उचक्का 15 हजार 500 सौ लेकर फरार हो गया। उचक्के बैंक के अंदर ही बड़ी ही साफगोई से इस घटना को अंजाम दिया। पीड़ित माँझी के हरनारायण छपरा निवासी कुंती देवी बताई जाती है। उसने रोते हुए बताया कि वह 27 हजार रुपया जमा करने के लिए बैंक मैं आई थी। काउंटर पर जाने के बाद उसे फॉर्म पर नोट का सीरियल लिखने को कहा गया। दुबारा जब वह नोट की नंबरिंग कराने के लिए मुड़ी तो पहले से खड़े एक युवक ने उससे फॉर्म और पैसा ले लिया और नंबरिंग की सूची बनाकर उसे दे दिया। जब वह काउंटर पर जमा करने गई तो बैंककर्मी द्वारा उसमें से 15,500 रुपया कम होने की बात कही गई। इतना सुनते ही उसने पीछे पलट कर देखा तो वह लड़का भी गायब था।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

सिसवन प्रखंड क्षेत्र के सिसवांकला पंचायत के वार्ड संख्या 12 के एक पूर्व वार्ड सदस्य द्वारा चुनाव हारने के बाद भी चेक के माध्यम से भुगतान करने का मामला प्रकाश मे आया हैं। मामले में वर्तमान वार्ड सदस्य सरोज देवी ने बीडीओ सूरज कुमार सिंह से आवेदन देकर इसकी शिकायत की है।आवेदन में बताया गया है कि पुर्व वार्ड सदस्या विद्यावती देवी वार्ड सदस्य का चुनाव हार गई थीं।उनकी जगह सरोज देवी निर्वाचित घोषित हुईं थी। 2021 में पंचायत चुनाव हारने के बावजूद वार्ड सदस्य विद्यावती देवी ने नियमों को ताक पर रखकर सचिव अंकेश कुमार साह व वार्ड क्रियान्वयन प्रबंधन समिति के सचिव से सांठगांठ कर नल-जल योजना के निर्माण कार्य में लगी एजेंसी को चेक के माध्यम से नल-जल योजना के दो लाख नब्बे हजार रुपये का भुगतान कर दिया है। वहीं प्रखंड क्षेत्र के मुबारक पंचायत के वार्ड संख्या 03 के वर्तमान वार्ड सदस्य त्रिलोकी कुमार गोंड ने भी बीडीओ सूरज कुमार सिंह को आवेदन देकर पूर्व वार्ड सदस्य पर पंचायत चुनाव हारने के बावजूद भी वार्ड क्रियान्वयन प्रबंधन समिति के खाते से पैसा निकासी का आरोप लगाया हैं। वर्तमान वार्ड सदस्य ने बीडीओ को दिए आवेदन में कहा है कि पूर्व वार्ड सदस्य द्वारा चेक के माध्यम से बीते 7 मई 2022 को वार्ड क्रियान्वयन प्रबंधन समिति के खाते से अवैध रूप से 22 हजार रुपये की निकासी कर ली गई। पूरे मामले में बीडीओ सूरज कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है, प्रखंड लेखापाल से जांच कर रिपोर्ट मांगी गई है।