सेना की अग्निपथ स्कीम का विरोध सोनपुर में भी देखने को मिला । सैकड़ो युवाओं ने NH19 छपरा--हाजीपुर व जेपी सेतु सहित अन्य सड़क मार्ग को जाम कर सेना की ओर से 4 साल के लिए युवाओं को अग्निवीर के तौर पर भर्ती करने वाली अग्निपथ स्कीम का विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क मार्ग पर टायर जलाकर सड़क मार्ग के आवागमन को वाधित किया । जिससे सड़क मार्ग पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी । इस विरोध प्रदर्शन के खबर मिलते ही सोनपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह व विभिन्न थानाध्यक्ष व ओपी प्रभारी ने अपने दल बल के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे स्थल पर पहुँच कर प्रदर्शनियो को समझा बुझा यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से शुरू कराया । दूसरी ओर प्रदर्शनियो युवाओं का कहना है कि महज 4 साल के लिए भर्ती किया जाना रोजगार के अधिकार का हनन करना है। बता दें कि मंगलवार को ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने दिल्ली में इस स्कीम का ऐलान किया था। इस स्कीम के तहत 17.5 साल से अधिक और 21 साल तक की आयु के युवाओं को अग्निवीर के तौर पर भर्ती किया जाएगा और उन्हें 4 साल के लिए नौकरी मिलेगी। इनमें से ही 25 फीसदी युवाओं को आगे सेना में नियमित नौकरी के लिए चुना जाएगा और इसके लिए अलग से स्क्रीनिंग होगी।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

Transcript Unavailable.

परसा सारण।।सेना भर्ती में अग्निपथ नए नियम की घोषणा से युवाओं ने सड़क पर की जमकर नारेबाजी

मोबाइल वाणी पर हुई शिक्षक कुंदन कुमार से खास बातचीत खुद सुने उन्हीं की जुबानी

लगातार हुई दो घंटो की बारिश से मिली गर्मी से राहत। किसानों को भी मिली राहत। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य से हमारे श्रोता ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि मंगलवार को सादिकपुर गांव से शराब के नशे में धुत्त एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक सादिकपुर ग्राम निवासी अर्जुन यादव है। जिसे बुधवार आवश्यक पूछताछ के बाद को जेल भेज दिया गया।

दरौंदा प्रखंड के जलालपुर पंचायत में मनरेगा के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन इकाई के निर्माण के लिए बीडीओ दिनेश कुमार सिंह , मुखिया बबीता देवी , पंचायत रोजगार सेवक विवेकानंद , प्रखंड समन्वयक दीपशिखा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दरौंदा थाना क्षेत्र के पांडेयपुर पंचायत के सहदौली गांव मे गैरमजूरवा जमीन पर गांव के दो लोगो द्वारा कब्जा करने पर ग्रामीणों ने थाने में आवेदन देकर शिकायत किया है । ग्रामीणों द्वारा दिए आवेदन में कहा गया है कि उक्त जमीन पर ग्रामीणों द्वारा होलिका दहन , श्राद्ध संस्कार , मुंडन संस्कार के अलावे अन्य सामाजिक कार्य किया जाता है

सोनपुर प्रखंड के सभी पंचायत के वार्ड सदस्य बीडीओ, बीपीआरओ,पंचायत सचिव द्वारा वार्ड सदस्यों को उनके कार्य,अधिकार व मान नही करने के कारण 16.6.22 के मुख्यमंत्री जनप्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम का किया वहिष्कार । पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

सोनपुर पहलेजा ओपी क्षेत्र के खारिका गांव में बुधवार को उस समय हाहाकार मच गया जब एक महिला को घर में घुस कर धाराधार हथियार से अज्ञात हत्यारे ने मारकर उसे मौत की नींद सुला दिया । इस घटना की जानकारी मृतक ललिता देवी उम्र 55 वर्ष पति स्वर्गीय चितरंजन सिंह की बच्ची जब स्कूल से पढ़ा कर जब घर आई तो मृत अवस्था में अपनी मां को आंगन में पड़े देखकर हो हल्ला शुरू कर दिया जिसके बाद से आसपास के लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचा । जहां मृत अवस्था मे ललिता कुँवर पड़ी थी । सभी लोग शव देखकर अचंभित करने लगा । इस घटना के बाद से गाँव में हाहाकार मच गया । इस संबंध में आसपास के लोगों ने पहलेजा ओपी पुलिस को सूचना दी । जहां सोनपुर एडिशनल एसपी अंजनी कुमार, सोनपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह , पहलेजा ओ पी प्रभारी देवानंद ने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेते हुए मामले की तहकीकात करनी शुरू कर दी वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है। ओपी प्रभारी देवानंद ने बताया कि मृतक के शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है । अज्ञात अपराधी उसे किसी धाराधार हथियार से गर्दन और माथे पर वार कर दिया जिससे गर्दन का 3 भाग कट गया था । मृतक के दो पुत्री है एक पुत्री शादीशुदा है दूसरा एक कुवारी है जो यहां रहती है । मृतक के घर पर सिर्फ मां और उसकी बच्ची रहा करती थी । मृतक के पति के मृत्यु 10 वर्ष पूर्व ही हो गया था । इस हत्या के मामले की तहकीकात की जा रही है । आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक के घर के आस पास शराब की दुकान चलती है ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।