सेना की अग्निपथ स्कीम का विरोध सोनपुर में भी देखने को मिला । सैकड़ो युवाओं ने NH19 छपरा--हाजीपुर व जेपी सेतु सहित अन्य सड़क मार्ग को जाम कर सेना की ओर से 4 साल के लिए युवाओं को अग्निवीर के तौर पर भर्ती करने वाली अग्निपथ स्कीम का विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क मार्ग पर टायर जलाकर सड़क मार्ग के आवागमन को वाधित किया । जिससे सड़क मार्ग पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी । इस विरोध प्रदर्शन के खबर मिलते ही सोनपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह व विभिन्न थानाध्यक्ष व ओपी प्रभारी ने अपने दल बल के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे स्थल पर पहुँच कर प्रदर्शनियो को समझा बुझा यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से शुरू कराया । दूसरी ओर प्रदर्शनियो युवाओं का कहना है कि महज 4 साल के लिए भर्ती किया जाना रोजगार के अधिकार का हनन करना है। बता दें कि मंगलवार को ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने दिल्ली में इस स्कीम का ऐलान किया था। इस स्कीम के तहत 17.5 साल से अधिक और 21 साल तक की आयु के युवाओं को अग्निवीर के तौर पर भर्ती किया जाएगा और उन्हें 4 साल के लिए नौकरी मिलेगी। इनमें से ही 25 फीसदी युवाओं को आगे सेना में नियमित नौकरी के लिए चुना जाएगा और इसके लिए अलग से स्क्रीनिंग होगी।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।