छात्रों द्वारा हिंसक प्रदर्शन के बाद सारण में इंटरनेट सेवा बंद करने का लिया गया निर्णय। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोनपुर अनुमंडल के अधिवक्ताओं ने उप समाहर्ता भूमि सुधार सोनपुर के पेशकार राजकिशोर चौधरी पर आरोप लगाते हुए यहां से स्थानांतरण करने की मांग किया है । श्री चौधरी पर आरोप लगाया गया है कि इनके द्वारा भ्रष्टाचार का चरम सीमा पार कर गई है । बिना रुपया लिए कोई काम नहीं किया जाता है । समाहर्ता सारण को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि बिहार भूमि विवाद अधिनियम के तहत सीमांकन एवं अन्य कार्य हेतु वाद दायर किया जाता है तो कमिश्नर बहाली हेतु 5 से ₹10000 की मांग की जाती है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सोनपुर अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित वकालत खाना के निकट 5 की संख्या में संयुक्त शौचालय वर्षों पूर्व से बनकर ताला मार कर रखा गया है लेकिन अब तक वह चालू नहीं किया गया है जिसके कारण शौचालय के आसपास जंगलो का जमावड़ा लगा हुआ है ।अधिवक्ता हो या मोवक्किल या आम जनता को शौच महसूस होने पर बाध्य होकर अन्य जगहों शौच के लिए जाने को मजबूर हो रहे हैं । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
हाजीपुर में नगर परिषद की लापरवाही से लगता है जाम
सुल्तानपुर पंचायत में सेविका एवं सहायिका का हुआ चयन, वर्षों से था लंबित हाजीपुर : बाल विकास परियोजना पदाधिकारी हाजीपुर ग्रामीण के आदेश अनुसार सुल्तानपुर पंचायत के वार्ड नंबर 6 जगदंबा स्थान के पास आम सभा का आयोजन किया गया आम सभा में काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। जहां सेविका एवं सहायिका का चयन कार्य पूर्ण हुआ । महिला प्रवेशिका स्वेता शर्मा ने बताई की सुल्तानपुर पंचायत के वार्ड संख्या 6 केंद्र संख्या 254 जहां लगभग दो-तीन वर्षों से लंबित था। जो 11 जून शनिवार को सेविका एवं सहायिका के चयन में कार्य पूर्ण हुआ । सेविका पद हेतु रिंकू कुमारी एवं सहायिका पद हेतु धर्म शिला देवी को चयन समिति के वार्ड सदस्य रजनीश कुमार ,वार्ड एवं महिला प्रवेशिका श्वेता शर्मा के द्वारा विभागीय मार्गदर्शिका के अनुसार चयन कर चयन पत्र निर्गत किया गया। जिससे लोगों में काफी खुशी है,वही सेविका रिंकू कुमारी ने बताई थी हमें जिम्मेवारी दी गई है। इमानदारी पूर्वक मैं अपने कार्य को करूंगी। मौके पर पंचायत के पूर्व मुखिया दिनेश राय समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
यू पी एस सी में 71 वी रैंक लाकर सफल श्रेया श्री को किया गया सम्मानित जीवन में कुछ पाने की चाह के साथ की गई मेहनत हमेशा रंग लाती है. यूं तो श्रेया श्री बिहार राज्य के वैशाली जिला हाजीपुर प्रखंड सुल्तानपुर पंचायत मंगूराही गांव की रहने वाली है लेकिन मध्य प्रदेश के अनूपपुर रहती थी। जिन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 में 71वां स्थान हासिल किया है. यह स्थान उन्होंने बिना किसी कोचिंग गए अपने दूसरे प्रयास में प्राप्त किया है.
बिहार राज्य के सोनपुर से हमारे श्रोता ने मुजफ्फरपुर मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सोनपुर जीआरपी ने बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही सोनपुर स्टेशन पर पहुंची वैसे ही गाड़ी की तलाशी शुरू कर दी गई । जहां तलाशी के दौरान 62 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया ।
पंचायत चुनाव में निर्वाचित हुए प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम आज शुरू हुआ। पचरुखी प्रखण्ड सभागार में उन्मुखीकरण कार्यक्रम का सीएम नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों को कई तरह की जानकारी दी गयी। ताकि वे अपने पंचायत और इलाके के लिए बेहतर कार्य कर सकें। वहीं पंच और सरपंच को उनके अधिकार और कर्तव्य के साथ कानूनी पहलुओं की भी जानकारी दी गयी. उन्मुखीकरण कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकार और कर्तव्य से संबंधित जानकारी देने वाली एक बुक का विमोचन किया गया।
परसा सारण।।आवास नहीं बनाने वाले 350 लाभुकों को नोटिस
प्रखंड मुख्यालय स्थित सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र के सभागार में गुरुवार को त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के उन्मुखीकरण कार्यक्रम का शुरुआत वेबकास्टिंग के माध्यम से हुई. जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पंचायतों में चल रही सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दिया.
