सोनपुर अनुमंडल के अधिवक्ताओं ने उप समाहर्ता भूमि सुधार सोनपुर के पेशकार राजकिशोर चौधरी पर आरोप लगाते हुए यहां से स्थानांतरण करने की मांग किया है । श्री चौधरी पर आरोप लगाया गया है कि इनके द्वारा भ्रष्टाचार का चरम सीमा पार कर गई है । बिना रुपया लिए कोई काम नहीं किया जाता है । समाहर्ता सारण को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि बिहार भूमि विवाद अधिनियम के तहत सीमांकन एवं अन्य कार्य हेतु वाद दायर किया जाता है तो कमिश्नर बहाली हेतु 5 से ₹10000 की मांग की जाती है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
