सुल्तानपुर पंचायत में सेविका एवं सहायिका का हुआ चयन, वर्षों से था लंबित हाजीपुर : बाल विकास परियोजना पदाधिकारी हाजीपुर ग्रामीण के आदेश अनुसार सुल्तानपुर पंचायत के वार्ड नंबर 6 जगदंबा स्थान के पास आम सभा का आयोजन किया गया आम सभा में काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। जहां सेविका एवं सहायिका का चयन कार्य पूर्ण हुआ । महिला प्रवेशिका स्वेता शर्मा ने बताई की सुल्तानपुर पंचायत के वार्ड संख्या 6 केंद्र संख्या 254 जहां लगभग दो-तीन वर्षों से लंबित था। जो 11 जून शनिवार को सेविका एवं सहायिका के चयन में कार्य पूर्ण हुआ । सेविका पद हेतु रिंकू कुमारी एवं सहायिका पद हेतु धर्म शिला देवी को चयन समिति के वार्ड सदस्य रजनीश कुमार ,वार्ड एवं महिला प्रवेशिका श्वेता शर्मा के द्वारा विभागीय मार्गदर्शिका के अनुसार चयन कर चयन पत्र निर्गत किया गया। जिससे लोगों में काफी खुशी है,वही सेविका रिंकू कुमारी ने बताई थी हमें जिम्मेवारी दी गई है। इमानदारी पूर्वक मैं अपने कार्य को करूंगी। मौके पर पंचायत के पूर्व मुखिया दिनेश राय समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।