भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल सोनपुर के कार्यकर्ताओं की एक बैठक नमामिगंगे घाट (पुल घाट )सोनपुर मे शनिवार को किया गया। आज 25 जून 1975 के दिन कांग्रेस द्वारा पुरे देश मे आपातकाल लागु किया गया था !इस सन्दर्भ मे पार्टी आज पुरे देश मे काला दिवस मना रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दरौदा प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिलाओं का स्वास्थ्य संबंधित जांच की गई इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों का कहना था कि प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांव से महिलाएं आई हुई थी जिन्हें स्वास्थ्य से संबंधित जांच की गई इसमें जांच भी कोरोना ब्लड प्रेशर शूगर सहित अन्य कई जांच की गई जांच उपरांत महिलाओं को उचित परामर्श देते हुए मुख्य में दवा भी दी गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दरौदा थाना परिसर में जमीन से संबंधित विवादित मामले को लेकर आजजनता दरबार का आयोजन किया गया आज के जनता दरबार में प्रखंड के वरीय पदाधिकारी एवं थाना के वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे आज के जनता दरबार में प्रखंड क्षेत्र के गांव पंचायत के जमीन से संबंधित विवादित मामले को लेकर लोग आए हुए थे जहां पर वरीय पदाधिकारियों द्वारा सारे मामले को देखते हुए उसे उचित कार्रवाई करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दी गई

नमस्कार मोबाइल वाणी में आपका स्वागत है आज हमारे एक मित्र युवा बृजेश कुमार से मुख्य बातचीत हुई विशेष मुख्य रूप से बात हुआ था क्या अभी भी में हमारे युवा देश भर में कहीं न कहीं आक्रोशित होकर अपने सपनों को जला चुके हैं जो बचे हैं वह दौड़ कर और फॉर्म भरकर अपने गुस्सा जाहिर करेंगे या नहीं भी कर सकते हैं लेकिन उनका मेन मुद्दा यह है कि अगर हर चीज की कटौती हर चीज पर रिमांड चल रहा है हर चीज पर आपका नजर है तो एमपी एमएलए पर भी ध्यान होना चाहिए और उनकी सारी फैसलेटी कम से कम कर देनी चाहिए ताकि जो पैसा बचे वह हमारे देश हित में जाए सोनपुर से विष्णु तिवारी की रिपोर्ट मोबाइल वाणी के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद

बिहार राज्य के सारन जिला से विकास कुमार मुज़फ़्फ़रपुर मोबाइल वाणी के माध्यम से परसौना के वार्ड सदस्य सह युवा समाजसेवी सोनू कुमार ठाकुर से पानी के समस्याओं पर चर्चा कर रहे हैं। जहाँ परसौना के वार्ड सदस्य सह युवा समाजसेवी सोनू कुमार ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र में पानी की समस्या हमेशा रहती है क्योंकि जनता पानी का सदुपयोग नहीं करती है । सरकार द्वारा नल जल योजन की व्यवस्था कराये जाने के बाद लोग उसका उपयोग तो करते हैं लेकिन पानी का उपयोग कर उसे खुला ही छोड़ देते हैं जिससे पानी बर्बाद होता रहता है और दूषित नालों में जा कर मिल जाता है। जिससे लोगों को पानी की कमी हो जाती है

दाउदपुर (मांझी) स्थानीय बाजार पर एसबीआई के एटीएम से आये दिन ग्राहकों को ठगी कर लेने का मामला देखे जा रहे है। बता दे कि उक्त एटीएम पर ग्राहक नगदी निकासी के आते है। जहाँ पहले से घात लागये असामाजिक तत्वों द्वारा ग्राहकों को बहला फुसलाकर एटीएम मशीन के करीब आजाते है। और जैसे ही किसी ग्राहक के निकासी में परेशानी होती है वही सहयोग करने पहुच जाते देखते ही देखते ग्राहक का पैसा उसी द्वारा बताए पिन के अनुसार मशीन से निकाल कर ग्राहक को दूसरा एटीएम कार्ड थमाकर रफूचक्कर हो जाते है। उधर ग्राहक के मोबाइल पर ट्रांजेशन का मैसेज मिलते ही ग्राहक का सिर चकराने लगता है। ग्राहक कुछ समझ पाता तबतक वह फरार हो जाते है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष वीरेंद्र राम ने बताया कि आये दिन ऐसी घटना लेकर ग्राहक पहुचते है। और विवश होकर घर जा रहे है। पुलिस ऐसे अपराधियो की धड़पकड़ के लिए सजग है। ग्राहक को भी ऐसे उच्चको से सावधान होना चाहिए। ऐसी घटना में त्वरित जानकारी दे। एटीएम से 40000 चालीस हजार की फर्जी निकासी को लेकर शिकायत करने आया इस घटना के शिकार एक युवक जब थाने पहुचा तब काफी देर हो चुकी थी। समाचार प्रेषण तक ग्राहक द्वारा कोई लिखित शिकायत नही दी गयी। उधर थानाध्यक्ष ने कहा एसबीआई शाखा द्वारा उक्त एटीएम संस्थान पर फिलहाल कोई गार्ड तक उपलब्ध नही कराया गया हैं। जिससे अपराध नियंत्रण पर समय से काबू पाया जा सके।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

दाउदपुर (मांझी) थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में दाउदपुर एसबीआई शाखा के प्रबंधक विकाश कुमार सौरभ ने एक लघु उद्योग का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस मौके पर श्री सौरभ ने कहा कि पोसक क्षेत्र में लोगो को आत्मनिर्भर व रोजगार देने के लिए सरकार द्वारा दिये जाने वाले सुविधाओं से लाभान्वित करना हमारी लक्ष्य है। ग्रामीण क्षेत्र में समर्थवान व गरीब लोगों द्वारा उधोग धंधे लागये जाने से कई परिवार का जीविकोपार्जन का माध्यम बनेगा। लघु उधोग में आटा मिल , तेल व कृषि कार्य सम्पन्न करने वाले यंत्र लोगो द्वारा आवश्यकता अनुसार चयनित किया जा रहा है। वैसे ही प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत छोटे बड़े उद्योग से क्षेत्र के साथ साथ लोग आत्मनिर्भर बनेंगे। इस मौके पर बंगरा पंचायत के पूर्व मुखिया भाई जितेंद्र सिंह, मांझी पूर्व प्रमुख अनिल पांडेय, उमेश सिंह, श्रीराम सिंह, दुखन सिंह, महेश ओझा, ईश्वर दयाल सिंह, सुनील पांडेय, रविन्द्र सिंह , अर्जुन भारती आदि लोग उपस्थित थे।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

Transcript Unavailable.

पटना की तरफ से आ रही बोलेरो परसौना पुरानी बाजार के समीप 20 फीट गड्ढे में पलटा ड्राइवर बाल-बाल बचा।।

दरौंदा। थाना क्षेत्र के मड़ासरा गांव में बिजली का ठनका गिरने से एक 15 वर्षीय युवक की मौत हो गई है. इस संबंध में बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर में अचानक तेज बारिश होने लगी. बारिश देख कर बच्चे ब्रह्म स्थान के पास स्नान करने के लिए चले गए. 2:00 बजे तेज बिजली का ठनका गिरा. जिसमे दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों बच्चे को महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने सीवान सदर अस्पताल के रेफर कर दिया. वही इलाज के क्रम में 14 वर्षीय जितेंद्र यादव के लड़का निरहू कुमार की मौत हो गई. वही धुपलाल यादव का 10 वर्षीय लड़का आकाश कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसका इलाज अभी चल रहा है. मृतक निरहू दो भाई में छोटा था. बड़ा भाई राहुल कुमार यादव एवं बहन निक्की कुमारी है. इधर मौत की सूचना मिलते हैं पूरे गांव में मातम फैल गया है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.