बिहार राज्य के सारन जिला से विकास कुमार मुज़फ़्फ़रपुर मोबाइल वाणी के माध्यम से परसौना के वार्ड सदस्य सह युवा समाजसेवी सोनू कुमार ठाकुर से पानी के समस्याओं पर चर्चा कर रहे हैं। जहाँ परसौना के वार्ड सदस्य सह युवा समाजसेवी सोनू कुमार ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र में पानी की समस्या हमेशा रहती है क्योंकि जनता पानी का सदुपयोग नहीं करती है । सरकार द्वारा नल जल योजन की व्यवस्था कराये जाने के बाद लोग उसका उपयोग तो करते हैं लेकिन पानी का उपयोग कर उसे खुला ही छोड़ देते हैं जिससे पानी बर्बाद होता रहता है और दूषित नालों में जा कर मिल जाता है। जिससे लोगों को पानी की कमी हो जाती है
