दाउदपुर (मांझी) स्थानीय बाजार पर एसबीआई के एटीएम से आये दिन ग्राहकों को ठगी कर लेने का मामला देखे जा रहे है। बता दे कि उक्त एटीएम पर ग्राहक नगदी निकासी के आते है। जहाँ पहले से घात लागये असामाजिक तत्वों द्वारा ग्राहकों को बहला फुसलाकर एटीएम मशीन के करीब आजाते है। और जैसे ही किसी ग्राहक के निकासी में परेशानी होती है वही सहयोग करने पहुच जाते देखते ही देखते ग्राहक का पैसा उसी द्वारा बताए पिन के अनुसार मशीन से निकाल कर ग्राहक को दूसरा एटीएम कार्ड थमाकर रफूचक्कर हो जाते है। उधर ग्राहक के मोबाइल पर ट्रांजेशन का मैसेज मिलते ही ग्राहक का सिर चकराने लगता है। ग्राहक कुछ समझ पाता तबतक वह फरार हो जाते है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष वीरेंद्र राम ने बताया कि आये दिन ऐसी घटना लेकर ग्राहक पहुचते है। और विवश होकर घर जा रहे है। पुलिस ऐसे अपराधियो की धड़पकड़ के लिए सजग है। ग्राहक को भी ऐसे उच्चको से सावधान होना चाहिए। ऐसी घटना में त्वरित जानकारी दे। एटीएम से 40000 चालीस हजार की फर्जी निकासी को लेकर शिकायत करने आया इस घटना के शिकार एक युवक जब थाने पहुचा तब काफी देर हो चुकी थी। समाचार प्रेषण तक ग्राहक द्वारा कोई लिखित शिकायत नही दी गयी। उधर थानाध्यक्ष ने कहा एसबीआई शाखा द्वारा उक्त एटीएम संस्थान पर फिलहाल कोई गार्ड तक उपलब्ध नही कराया गया हैं। जिससे अपराध नियंत्रण पर समय से काबू पाया जा सके।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
